1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुख्यमंत्री योगी ने छात्रा की हार्ट सर्जरी के लिए दी करीब दस लाख रूपये की सहायता

मुख्यमंत्री योगी ने छात्रा की हार्ट सर्जरी के लिए दी करीब दस लाख रूपये की सहायता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2020 01:14 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 01:14 pm IST

छात्रा मधुलिका मिश्रा एक किसान की बेटी है और वाल्व रिप्लेसमेंट के लिए उनकी हार्ट सर्जरी होनी है, लेकिन उनके परिवार के पास इसके लिए पैसे नहीं थे। इस मामले को सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा सामने लाने के बाद मुख्यमंत्री ने इस पर तुरंत ध्यान दिया।

Yogi Adityanath Approves Around Rs 10 Lakh For Students Heart Surgery- India TV Hindi
Yogi Adityanath Approves Around Rs 10 Lakh For Students Heart Surgery Image Source : FILE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बी. एड की एक छात्रा की हार्ट सर्जरी के लिए 9.90 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। छात्रा मधुलिका मिश्रा एक किसान की बेटी है और वाल्व रिप्लेसमेंट के लिए उनकी हार्ट सर्जरी होनी है, लेकिन उनके परिवार के पास इसके लिए पैसे नहीं थे। इस मामले को सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा सामने लाने के बाद मुख्यमंत्री ने इस पर तुरंत ध्यान दिया।

Related Stories

प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि गोरखपुर के मछली गांव कैंपियरगंज के रहने वाले राकेश चंद्र मिश्रा की पुत्री मधुलिका मिश्रा के हृदय के दोनों वाल्व खराब हो गए और आपरेशन होना है लेकिन पैसे की कमी के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने मधुलिका के पिता को पत्र लिखकर बताया कि उनकी पुत्री का मेदांता में इलाज कराने के लिए 9.90 लाख रुपये मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत कर दिए गए हैं और यह धनराशि मेदांता अस्पताल को भेज दी गयी है।

शिशिर के अनुसार मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उम्मीद है कि इस धनराशि से उसका ऑपरेशन सकुशल संपन्न होगा और वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेगी। मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से गरीबों की सहायता की जाती है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत