1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जब योगी आदित्यनाथ के हाथों गौमाता ने नहीं खाया खाना, तो CM ने कही यह बात

जब योगी आदित्यनाथ के हाथों गौमाता ने नहीं खाया खाना, तो CM ने कही यह बात

 Reported By: IANS
 Published : Dec 09, 2019 01:14 pm IST,  Updated : Dec 09, 2019 01:14 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बांदा जिले की तिंदवारी कस्बे में स्थित कान्हा पशु आश्रय केंद्र (गौशाला) का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान दो बछियों के गुड़, चना और हरी सब्जी न खाने पर उन्होंने कहा कि 'जब इन्हें यह सब कभी खिलाया ही नहीं गया होगा तो अब कैसे खाएंगी।'

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath

बांदा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बांदा जिले की तिंदवारी कस्बे में स्थित कान्हा पशु आश्रय केंद्र (गौशाला) का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान दो बछियों के गुड़, चना और हरी सब्जी न खाने पर उन्होंने कहा कि 'जब इन्हें यह सब कभी खिलाया ही नहीं गया होगा तो अब कैसे खाएंगी।'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को बांदा में थे। सबसे पहले वह तिंदवारी कस्बे में संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र (सरकारी गौशाला) का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने दो बछियों को खुद गुड़ खिलाने की कोशिश की, लेकिन बछियों ने गुड़ नहीं खाया। उसके बाद अधिकारियों ने चना और हरी सब्जियां दीं, लेकिन बछियों ने उन्हें भी नहीं सूंघा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि "जब इन्हें ये सब कभी खिलाया ही नहीं गया होगा तो अब कैसे खाएंगी?"

विकास खण्ड कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद निकले मुख्यमंत्री से ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के 'कुछ काम' न करने की शिकायत की, लेकिन मुख्यमंत्री ने उसे अनसुना कर दिया, और वहां से चले गए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत