1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राहुल की 'आम पॉलिटिक्स' पर योगी आदित्यनाथ का पलटवार, कहा- आपका 'टेस्ट' ही विभाजनकारी है

राहुल की 'आम पॉलिटिक्स' पर योगी आदित्यनाथ का पलटवार, कहा- आपका 'टेस्ट' ही विभाजनकारी है

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2021 10:42 pm IST,  Updated : Jul 23, 2021 10:43 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधा निशाना साधा है। यूपी के आम को लेकर राहुल के बयान बयान पर उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आड़े हाथों लिया है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाश और कांग्रेस नेता राहुल गांधी- India TV Hindi
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाश और कांग्रेस नेता राहुल गांधी Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ/नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधा निशाना साधा है। यूपी के आम के स्वाद को लेकर राहुल के बयान बयान पर उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आड़े हाथों लिया है। सीएम योगी ने अपने राहुल गांधी को टैग ट्वीट में लिखा- ‘राहुल गांधी जी, आपका ‘टेस्ट’ ही विभाजनकारी है। आपके विभाजनकारी संस्कारों से पूरा देश परिचित है। आप पर विघटनकारी कुसंस्कार का प्रभाव इस कदर हावी है कि फल के स्वाद को भी आपने क्षेत्रवाद की आग में झोंक दिया। लेकिन ध्यान रहे कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का ‘स्वाद’ एक है।’

दरअसल, राहुल गांधी ने इससे पहले कहा था कि यूपी की आम उन्हें पसंद नहीं है। इसके साथ ही वो उन्हें दशहरी आम ज्यादा मीठा लगता है, कुछ हद तक लंगड़ा अच्छा लगता है। लेकिन उनके आम के स्वाद पर अब सियासी तंज कसा जा रहा है। पहले गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा उसके बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जबरदस्त कटाक्ष किया है।

जानिए राहुल गांधी ने क्या कहा था?

दरअसल, एक मीडियाकर्मी के इस सवाल पर कि क्या उन्हें यूपी के आम पसंद हैं, राहुल गांधी ने कहा था, "आई लाइक आंध्रा, आई डोंट लाइक यूपी आम (मुझे आंध्र प्रदेश के आम का स्वाद पसंद है, मैं यूपी के आम पसंद नहीं करता)।"

यूपी को राहुल गांधी पसंद नहीं, हिसाब बराबर- रविकिशन

इससे पहले बीजेपी सांसद रविकिशन ने भी राहुल गांधी पर आम को लेकर कटाक्ष किया। रविकिशन ने ट्वीट कर कहा कि ‘राहुल जी को उत्तर प्रदेश के आम नहीं पसंद और उत्तर प्रदेश को Congress नहीं पसंद हिसाब बराबर।’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत