1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: योगी कैबिनेट ने दिव्यांगों की पेंशन बढाकर 500 रुपये महीना की

UP: योगी कैबिनेट ने दिव्यांगों की पेंशन बढाकर 500 रुपये महीना की

 Written By: Bhasha
 Published : May 23, 2017 09:39 pm IST,  Updated : May 23, 2017 09:41 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के दिव्यांगों की पेंशन बढाकर 500 रूपये महीना करने का आज फैसला किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह न

yogi adityanath- India TV Hindi
yogi adityanath

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के दिव्यांगों की पेंशन बढाकर 500 रूपये महीना करने का आज फैसला किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, अभी तक उत्तर प्रदेश में दिव्यांगों को 300 रुपये मासिक पेंशन दी जाती थी, जिसे बढाकर 500 रुपये करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

उन्होंने बताया कि विभागीय प्रस्तुतिकरण के दौरान मुख्यमंत्री को इस बारे में जब जानकारी मिली थी, तो उन्होंने पेंशन बढाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव किया था, जिसे आज कैबिनेट ने मंजूर कर लिया।

सिंह ने बताया कि वाराणसी में न्यायाधीशों के गेस्टहाउस की मरम्मत कराने का फैसला भी बैठक में किया गया। मरम्मत का कार्य जल निगम की एक विंग करेगी और इस पर तीन करोड 36 लाख रुपये लागत आएगी।

अन्य फैसलों में राज्य मंत्रिपरिषद ने कैलाश मानसरोवर, सिन्धु दर्शन और चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए गाजियाबाद में गेस्ट हाउस का निर्माण करने का फैसला किया। इस गेस्ट हाउस की क्षमता 500 लोगों की होगी।

पूर्व विधायकों को 50 हजार रुपये के रेल कूपन और 50 हजार रुपये का ईंधन देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में मंजूर किया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत