1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में 13 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, आठ जिलों के एसपी बदले गए

यूपी में 13 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, आठ जिलों के एसपी बदले गए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 11, 2020 08:00 am IST,  Updated : Sep 11, 2020 08:28 am IST

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 13 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इन 13 आईपीएस अधिकारियों में 8 जिलों के एसपी भी शामिल हैं।

ips transfer, up- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 13 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इन 13 आईपीएस अधिकारियों में 8 जिलों के एसपी भी शामिल हैं। हमीरपुर, कानपुर देहात, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, सिद्धार्थनगर, खीरी और कुशीनगर के एसपी का ट्रांसफर किया गया है। कानपुर देहात के एसपी अनुराग वत्स का ट्रांसफर अब हरदोई किया है जबकि हरदोई के एसपी अमित कुमार लखनऊ में यूपी 112 का एसपी बनाया गया है।

हमीरपुर के एसपी श्लोक कुमार का ट्रांसफर रायबरेली किया गया है। उन्हें रायबरेली का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक एसपी के रूप में तैनात राम अभिलाष त्रिपाठी को अब सिद्धार्थ नगर का एसपी बनाया गया है। वहीं रायबरेली के एसपी स्वपनिल ममगैन को लखनऊ में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथा की सरकार ने पिछले महीने अगस्त में भी पुलिस डिपार्टमेंट में कई बदलाव किए थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत