1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी सरकार मनाएगी अपनी सालगिरह का जश्न, ‘एक साल-नई मिसाल’ फिल्म का होगा प्रदर्शन

योगी सरकार मनाएगी अपनी सालगिरह का जश्न, ‘एक साल-नई मिसाल’ फिल्म का होगा प्रदर्शन

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 18, 2018 09:12 pm IST,  Updated : Mar 18, 2018 09:12 pm IST

योगी सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर कल राजधानी स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा...

yogi adityanath- India TV Hindi
yogi adityanath

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कल अपने गठन की पहली वर्षगांठ का जश्न मनाएगी।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर कल राजधानी स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक साल-नई मिसाल’ फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, इसी शीर्षक से पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आल्हा, फरूवाही, राई, रागिनी, मयूर नृत्य और कथक का प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने अब तक एक साल के अल्प कार्यकाल में काफी काम किया है और प्रदेश को वापस विकास के पथ पर अग्रसर किया है। उन्होंने कहा कि यह एक वर्ष उत्तर प्रदेश के नवोत्कर्ष के लिए जाना जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत