1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: गौ तस्करी पर लगा बैन, बूचड़खानों को बंद करने के आदेश

UP: गौ तस्करी पर लगा बैन, बूचड़खानों को बंद करने के आदेश

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2017 03:22 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 05:01 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में पशु वधशालाएं बंद करने के भाजपा के चुनावी एजेंडा पर अमल शुरू करते हुए आज पुलिस अफसरों को पूरे राज्य में बूचड़खाने बंद करने के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे में गौ तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है और इस अवैध कार्य में लगे अराजक तत्वों की क्षेत्रवार पहचान कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में संचालित अवैध बूचड़खानों को बंद करने के लिए तत्काल कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। 

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 
मुख्यंमत्री ने बुधवार को मुख्य सचिव राहुल भटनागर सहित पुलिस एवं शासन के बड़े अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा, "प्रदेश में गौ तस्करी की घटनाएं पूरी तरह समाप्त होनी चाहिए और यह जमीन पर नजर आना चाहिए। प्रदेश में गौ तस्करी पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए। साथ ही प्रदेश के सभी अवैध बूचड़खानों को बंद करने की दिशा में एक कार्य योजना तैयार किया जाए।"

भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में कहा गया है कि प्रदेश में उसकी सरकार बनने पर सभी यांत्रिक पशु वधशालाएं बंद कर दी जाएंगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपनी हर चुनावी जनसभा में कहते थे कि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार आते ही रात 12 बजे से पहले प्रदेश के सभी बूचड़खाने बंद कर दिये जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने आज जारी आदेशों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि जो लोग पुलिस सुरक्षा को स्टेटस सिम्बल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, उन पर खतरे की जांच करके जरूरत पड़ने पर उनकी सुरक्षा में बदलाव भी किया जा सकता है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत