1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. PM के साथ मीटिंग को लेकर CM योगी ने किया ट्वीट, कहा-'यूपी के हालात से कराया अवगत'

PM के साथ मीटिंग को लेकर CM योगी ने किया ट्वीट, कहा-'यूपी के हालात से कराया अवगत'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2020 06:41 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 06:41 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक को लेकर ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोरोना वायरस महामारी के परिप्रेक्ष्य में राज्य के हालात से अवगत कराया।

PM के साथ मीटिंग को लेकर CM योगी ने किया ट्वीट, कहा-'यूपी के हालात से कराया अवगत'- India TV Hindi
PM के साथ मीटिंग को लेकर CM योगी ने किया ट्वीट, कहा-'यूपी के हालात से कराया अवगत' Image Source : TWITTER

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक को लेकर ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोरोना वायरस महामारी के परिप्रेक्ष्य में राज्य के हालात से अवगत कराया।

योगी ने टवीट किया, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हम सभी कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे हैं ।'' प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और इस दौरान कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात का जायजा लिया। योगी ने आगे टवीट किया, ''आज प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्हें उत्तर प्रदेश की स्थिति से अवगत कराया एवं उनसे आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया ।'' 

पीएम मोदी का 22 मार्च से अब तक राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चौथी बार इस तरह का संवाद हुआ है । 22 मार्च के दो दिन बाद ही 24 मार्च को पीएम मोदी ने 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था । नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को लॉकडाउन को बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया। (इनपुट-भाषा)

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत