1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 180 रुपए के लिए युवक की पीट-पीट कर हत्‍या, बस इतनी छोटी सी थी बात

180 रुपए के लिए युवक की पीट-पीट कर हत्‍या, बस इतनी छोटी सी थी बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2019 12:34 pm IST,  Updated : Sep 06, 2019 12:34 pm IST

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से पीट-पीट कर हत्या करने का एक मामला सामने आया हैं। यहां एक युवक की महज 180 रूपये के लिए पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

Murder- India TV Hindi
Murder Image Source : PTI

भदोही | उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से पीट-पीट कर हत्‍या करने का एक मामला सामने आया हैं। यहां एक युवक की महज 180 रूपये के लिए पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि भदोही जिले के औराई थाना के वाराणसी रोड पर हाइवे के किनारे सरदार ढाबा पर सहसेपुर गांव निवासी विशाल दुबे अपने ड्राइवर सूरज के साथ खाना खाने गए थे जहां 180 रूपये के बिल को लेकर विशाल की ढाबा मालिक से विवाद हो गया।

विशाल ने बताया कि ढाबा मालिक ने उन्हें 180 रूपये का बिल दिया, लेकिन उनहें लगा बिल में ज्यादा रूपये जोड़े गए हैं। इसी बात को लेकर उन्होंने ढाबा मालिक से 180 रुपये का हिसाब मांगा जिसे ढाबा के मालिक ने देने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और विवाद बढ़ गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत