1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार ने खड़े कैंटर में मारी टक्कर, एक महिला की मौत, 3 की हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार ने खड़े कैंटर में मारी टक्कर, एक महिला की मौत, 3 की हालत गंभीर

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 02, 2022 06:57 pm IST,  Updated : Nov 02, 2022 06:57 pm IST

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकाला गया।

accident- India TV Hindi
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा Image Source : IANS

ग्रेटर नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। इस भीषण हादसे में एक खड़े ट्रक के पीछे से एक लग्जरी कार ने टक्कर मारी है जिसमें एक महिला की मौत हो गई है और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जा रही लग्जरी कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई है जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए

यह हादसा नोएडा ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेस-वे पर झट्टा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि लग्जरी कार की रफ्तार काफी ज्यादा तेज थी जिसके कारण कार ड्राइवर खड़े ट्रक में पीछे से जाकर घुस गया। कार की स्पीड तेज होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और ड्राइवर उसे संभाल नहीं पाया। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकाला गया।

नोएडा की रहने वाली सीमा खान की मौत
पुलिस ने बताया है कि आज थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत झट्टा गांव के सामने परी चौक से नोएडा जाने वाली रोड पर एक कैंटर गाड़ी पंचर होकर खड़ी थी। जिसमें पीछे से आकर होंडा अमेज गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में एक 44 वर्षीय महिला सीमा खान, निवासी सभा अपार्टमेंट सेक्टर-44 नोएडा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत