1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Agra Crime News: आगरा की मस्जिद में मौलवी ने की नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने किया अरेस्ट

Agra Crime News: आगरा की मस्जिद में मौलवी ने की नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने किया अरेस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2022 11:10 pm IST,  Updated : Oct 21, 2022 11:10 pm IST

आगरा के एक मौलवी पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग बच्ची को मस्जिद में ले जाकर उसके साथ कथित रूप से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की।

Agra Crime News, Maulvi Arrested for Molesting, Maulvi Arrested for Molestation- India TV Hindi
पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

Highlights

  • आरोपी मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
  • मौलवी ने घटना के बारे में शिकायत लेकर पहुंचे परिजनों को धमकाया था।
  • मौलवी पर आरोप है कि उसने बच्ची से भी किसी से कुछ न कहने के लिए बोला था।

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से एक मौलवी द्वारा 5 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की शर्मनाक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौलवी ने इस नाबालिग बच्ची को मस्जिद में ले जाकर उसके साथ कथित रूप से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। मौलवी ने कथित तौर पर बच्ची को धमकाया भी था कि वह किसी को कुछ भी न बताए। कहा जा रहा है कि परिजन जब इस बात की शिकायत लेकर पहुंचे तो मौलवी गाली-गलौज करते हुए मस्जिद से भाग गया। 

मस्जिद में पढ़ने के लिए गयी थी बच्ची

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 5 साल की नाबालिग बच्ची मस्जिद में पढ़ने गयी थी, तभी मौलवी ने उसे जबरदस्ती पकड़कर मस्जिद के अंदर ले गया और उसके साथ कथित रूप से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। घटना के दिन बच्ची देर से अपने घर पहुंची थी। वह खाना नहीं खा रही थी तो परिजनों उससे पूछताछ की। इस दौरान वह रोने लगी और जब उसने सारा घटनाक्रम बताया तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस ने आरोपी मौलवी को किया अरेस्ट
थाना एत्माद्दौला निरीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया और मौलवी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी मौलवी अली हुसैन पुत्र शेख गयासुद्दीन के खिलाफ धारा 354, 504, 506, 9एम,10 के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी मौलवी से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत