1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लिफ्ट में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने बुजुर्ग को हिरासत में लिया

लिफ्ट में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने बुजुर्ग को हिरासत में लिया

 Written By: Amrish Kumar @theamrishkumar
 Published : Sep 07, 2022 04:22 pm IST,  Updated : Sep 07, 2022 04:22 pm IST

लिफ्ट में लगे सीसीटीवी के फुटेज से यह साबित हुआ कि सीनियर सिटिजन ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की है।

Ahmedabad Crime News, Ahmedabad News, Ahmedabad Crime- India TV Hindi
Representational Image. Image Source : PIXABAY

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में लगी लिफ्ट में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बिल्डिंग में ही रहने वाले एक सीनियर सीटिजन ने लड़की से उस वक्त छेड़छाड़ की जब वह स्कूल से घर लौट रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी शख्स की उम्र 62 साल है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

स्कूल से लौट रही थी बच्ची

चांदखेड़ा पुलिस निरीक्षक वी.एस. वंजारा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार शाम को गोदरेज गार्डन शहर के एक निवासी और 9 साल की बच्ची के पिता ने एक व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, शख्स पर चौथी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया। बच्ची के साथ छेड़छाड़ तब की गई जब वह स्कूल से लौट रही थी और लिफ्ट में थी।

CCTV में दर्ज हो गया था गुनाह
अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोप की जांच की और लिफ्ट में लगे सीसीटीवी के फुटेज से यह साबित हुआ कि सीनियर सिटिजन ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की है। आरोपी की पहचान 62 साल के भानु प्रताप सिंह राणा के रूप में हुई है। आरोपी भी उसी बिल्डिंग में रहता है जिसमें बच्ची रहती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के रिटायर्ड शख्स है और वह 2 बेटों और एक बेटी का पिता है।

गोवा में भी हुई थी ऐसी घटना
बता दें कि कुछ महीने पहले गोवा में एक सरकारी अस्पताल के एक वार्ड बॉय को कथित तौर पर लिफ्ट में 2 नाबालिग बहनों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि  13 और 14 वर्ष की 2 बहनें उत्तर गोवा के मापुसा शहर के जिला अस्पताल गई थीं, तभी यह घटना हुई। लड़कियां अपनी बीमार मां को देखने अस्पताल आई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।