1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Badaun News: बदायूं में बंदरों ने 5 साल के बच्चे को छत से गिराया, मासूम की मौत

Badaun News: बदायूं में बंदरों ने 5 साल के बच्चे को छत से गिराया, मासूम की मौत

 Published : Sep 13, 2022 03:33 pm IST,  Updated : Sep 13, 2022 03:33 pm IST

Badaun News: 5 साल का लड़का घर की छत पर अकेला खेल रहा था, तभी बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। बच्चा जान बचाने की कोशिश में भागने लगा और इस दौरान वह छत से गिर गया।

Monkey- India TV Hindi
Monkey Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • छत पर अकेला खेल रहा था 5 साल का बच्चा
  • बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया
  • बंदरों के झुंड ने बच्चे को घर की छत से गिरा दिया

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के जगत गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां बंदरों के एक झुंड ने पांच साल के एक बच्चे को घर की छत से गिरा दिया। लड़के निखिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। निखिल के पिता नेकरम के मुताबिक, लड़का छत पर अकेला खेल रहा था, तभी बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। बच्चा जान बचाने की कोशिश में भागने लगा और इस दौरान वह छत से गिर गया और बेहोश हो गया।

अलापुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ संजय सिंह ने कहा, "एक बच्चे की घर की छत से गिरने से मौत हो गई। उसके परिवार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया। यह एक दुर्घटना थी।" इससे पहले 31 अगस्त को कस्बे के कादर चौक पर बंदर के हमले में 52 वर्षीय किसान की मौत हो गई थी। वहीं जुलाई में बंदरों से बचने के प्रयास में 35 वर्षीय महिला की भी घर की छत से गिरने से मौत हो गई थी।

4 महीने का बच्चा छीनकर ले गया बंदरों का झुंड, छत से नीचे फेंका

ऐसा ही एक दर्दनाक खबर जुलाई महीने में यूपी के बरेली से सामने आई थी। यहां एक पिता से उसके 4 महीने के बच्चे को बंदरों का झुंड छीनकर ले गया और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया था। बंदरों के इस हमले में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृत बच्चे के पिता ने बताया था कि रात में गर्मी पड़ रही थी, इसलिए बच्चे को छत पर सुलाने ले गया था। इसी दौरान बंदरों ने हमला किया और बच्चे को हाथ से छीनकर ऊपर से नीचे फेंक दिया।

7 बंदरों की हत्या कर उनके शव गांव के बाहर फेंक दिए
वहीं, आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही बदायूं में बंदरों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया था। घटना बदायूं जनपद के थाना उसावां क्षेत्र के गूरा बरेला गांव की थी जहां 7 बंदरों की हत्या कर शव गांव के बाहर फेंक दिए गए थे। बंदरों के शव पड़े होने का वीडियो वायरल होने पर वन दारोगा की ओर से उसावां थाने में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी।

वायरल वीडियो में बंदरों की संख्या 7 बताई जा रही थी। उनमें किसी के हाथ बंधे हुए थे तो किसी की आंखों पर काले रंग का ऑयल पड़ा दिख रहा था। इनमें से दो बंदरों का शरीर पूरी तरह से अकड़ा हुआ था, जबकि पांच बंदर सामान्य तरह से पड़े थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत