1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कांग्रेस ने यूपी में रद्द किए चुनावी कार्यक्रम, सीएम योगी ने भी कैंसिल की नोएडा में होने वाली रैली

कांग्रेस ने यूपी में रद्द किए चुनावी कार्यक्रम, सीएम योगी ने भी कैंसिल की नोएडा में होने वाली रैली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2022 02:09 pm IST,  Updated : Jan 05, 2022 02:09 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में होने वाली रैली को रद्द कर दिया है। इसके अलावा कांग्रेस ने भी अपने चुनावी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। 

मैराथन के कार्यक्रम को कांग्रेस ने स्थगित कर दिया- India TV Hindi
मैराथन के कार्यक्रम को कांग्रेस ने स्थगित कर दिया Image Source : ANI/TWITTER

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कांग्रेस ने फिलहाल अपनी आगामी सभी बड़ी रैलियां और कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए पार्टी ने फिलहाल अपने सभी बड़े कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। हालांकि छोटे कार्यक्रम और सभाएं जारी रहेंगी। 

उन्होंने बताया कि आजमगढ़ में आज तथा वाराणसी में बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाली 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। कुमार ने बताया ‘उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में निकट भविष्य में पार्टी की कई बड़ी रैलियां आयोजित होनी थीं लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से इन्हें फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आगे स्थिति ठीक होने पर इन्हें आयोजित किया जाएगा।’ 

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पिछले 30 दिसंबर को लखनऊ के दौरे पर आए चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुशील चंद्रा को लिखे पत्र में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कई सावधानियां बरतने के आदेश देने का आग्रह किया था। पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि वह राजनीतिक दलों को बड़ी रैलियां आयोजित करने के बजाए छोटी सभाएं जैसे नुक्कड़ सभा, चौपाल, वर्चुअल बैठक और घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए प्रेरित करे। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन कराया जाए। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ की नोएडा में होने वाली रैली भी रद्द कर दी गई है. 

देशभर में बीते 24 घंटे में 58 हजार 97 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 534 लोगों की मौत हुई है और 15 हजार 389 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देश में कुल 4 लाख 82 हजार 551 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 4.18 प्रतिशत पहुंच गई है। अभी देश में 2 लाख 14 हजार 4 एक्टिव केस हैं। बता दें, 4 अक्टूबर यानी मंगलवार को देश में 37 हजार 379 नए कोरोना के मामले सामने आए थे जबकि 124 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद देश में कुल कोविड-19 के मामले बढ़कर अब 3 करोड़ 49 लाख 60 हजार 261 हो गए हैं तो वहीं इस महामारी के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 82 हजार 14 हो गई थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत