1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus : नोएडा में 24 घंटे में 44 मामले, 13 लोगों की मौत, 18 साल से कम उम्र के 15 बच्चे पॉजिटिव

Coronavirus : नोएडा में 24 घंटे में 44 मामले, 13 लोगों की मौत, 18 साल से कम उम्र के 15 बच्चे पॉजिटिव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2022 02:09 pm IST,  Updated : Apr 14, 2022 02:09 pm IST

18 साल से कम उम्र के जिन बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनके सैंपल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। जानकारी के मुताबिक ये बच्चे किसी स्कूल के नहीं हैं। 

Covid19 test- India TV Hindi
Covid19 test Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • नोएडा में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 121हुए
  • कोरोना से अब तक कुल 490 लोगों की हो चुकी है मौत

Coronavirus : देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में भी कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है जिससे इस घातक वायरस की चौथी लहर का खतरा पैदा हो गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 44 नए मामले सामने आए हैं वहीं 13 लोगों की मौत हो गई है। 24 घंटे में  यहां18 साल से कम उम्र के 15 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही शहर में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव मामले 121 हो गए हैं। अभी तक कुल 98,176 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं नोएडा में कोरोना से अबतक कुल 490 लोगों की मौत हो चुकी है। 

18 साल से कम उम्र के जिन बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनके सैंपल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। जानकारी के मुताबिक ये बच्चे किसी स्कूल के नहीं हैं। 

वहीं राजधानी दिल्ली और नोएडा के अलावा गाजियाबाद में भी कोरोना वायरस तेजी से बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। पिछले पांच दिन में नोएडा और गाजियाबाद में 38 स्कूली छात्र कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 13 अप्रैल को खेतान, डीपीएस समेत पांच स्कूलों में 8 बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। 

उधर नोएडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कि यहां के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को एक सर्कुलर जारी किया गया है। उन्होने कहा कि अगर किसी छात्र-छात्रा या अध्यापक को खांसी, जुकाम, बुखार या कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखे तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें, ताकि उनका टेस्ट कर कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। 

उन्होंने पत्र में कहा है कि अगर स्कूल के प्रबंधक कोरोना के मामले को छुपाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच नोएडा के कुछ स्कूलों में छात्रों के संक्रमित पाये जाने के बाद कुछ कक्षायें ऑनलाइन शुरू की गयी है जबकि कुछ कक्षायें प्रत्यक्ष रूप से संचालित की जा रही है हालांकि, अभिभावकों ने प्रत्यक्ष कक्षायें बंद करने की मांग की है।

इनपुट-एजेंसी

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत