1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Diwali In Ayodhya: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, दिये और फूलों से की जाएगी विशेष सजावट, PM मोदी भी होंगे मौजूद

Diwali In Ayodhya: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, दिये और फूलों से की जाएगी विशेष सजावट, PM मोदी भी होंगे मौजूद

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Oct 22, 2022 07:11 pm IST,  Updated : Oct 22, 2022 07:11 pm IST

Diwali In Ayodhya: इस बार की दिवाली को खास बनाने के लिए श्री राम जन्मभूमि पर फूलों की विशेष सजावट की जा रही है। देसी के साथ-साथ विदेशी फूलों से भी राम जन्मभूमी को सुगंधित किया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या में राम की पौड़ी में दिये सजाए जाएंगे।

Diwali In Ayodhya- India TV Hindi
Diwali In Ayodhya

Highlights

  • राम जन्मभूमि पर फूलों की विशेष सजावट की जा रही है
  • राम की पैड़ी में 15 लाख दिए जलाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा
  • पूरे अयोध्या में 18 लाख से ज़्यादा दिये जलेंगे

Diwali In Ayodhya: दिवाली पर राम लला का दरबार सजाया जा रहा है। अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस बार की दिवाली को खास बनाने के लिए श्री रामजन्मभूमि पर फूलों की विशेष सजावट की जा रही है। देसी के साथ-साथ विदेशी फूलों से भी राम जन्मभूमी को सुगंधित किया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या में राम की पौड़ी में दिये सजाए जाएंगे। इन दियों को सजाने का काम 22 हजार वालियंटर्स मिलकर कर रहे हैं। राम की पैड़ी में टारगेट 15 लाख दिए जलाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। वहीं सरकार का कहना है कि पूरी अयोध्या में 18 लाख से ज़्यादा दिये जलेंगे। राम जन्मभूमि पर एक लाख दिए जलाए जाएंगे।

देसी और विदेशी फूलों से हो रही सजावट

दीपोत्सव को लेकर श्री रामजन्मभूमि पर फूलों की विशेष सजावट की गई है। देसी के साथ विशेष विदेशी फूलों के साज सज़्ज़ा का काम किया गया है। सजावट के लिए बाहर से आए कारीगर लगातार काम कर रहे हैं, जिसमे मथुरा, सीतापुर आदि जगहों से विशेष कारीगरों का दल बुलाया गया है। भगवान रामलला स्थान का सजावट करने के लिए इन फूलों को बाहर से मंगवाया गया है। इन फूलों से राममंदिर की सजावट, फूलों से गेट का निर्माण और रंगोलियों में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

Diwali In Ayodhya
Image Source : INDIATVDiwali In Ayodhya

Diwali In Ayodhya
Image Source : INDIATVDiwali In Ayodhya

रंगोली के लिए अलग से 6 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। सफेद, नीले, पीले, बैंगनी और हरी पत्ती के फूल खासतौर पर सजावट के लिए इस्तेमाल किए गए हैं। राममंदिर की सजावट के लिए 40 क्विंटल गेंदा के फूल लाए गए हैं। जरबेरा फूलों के 2 हजार बंडल इस्तेमाल हुए हैं। इसके अलावा आर्किड, लिली, डेनिम, कार्नेसन जैसे फूलों की प्रजातियां कोलकाता, बैंगलोर से मंगवाई गई हैं। बालकृष्ण सैनी ने बताया कि इस आयोजन से पहले भी उन्होंने श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के समय भी फूलों से सजावट का काम किया था।

Diwali In Ayodhya
Image Source : INDIATVDiwali In Ayodhya

पीएम मोदी आएंगे अयोध्या

Diwali In Ayodhya
Image Source : INDIATVDiwali In Ayodhya

पीएम मोदी दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या आ रहे है। मोदी शाम करीब पांच बजे रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे। वहीं राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण भी करेंगे और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम देखेंगे। शाम लगभग 5:45 पर रामकथा कुंज पार्क में प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। शाम साढ़े छह बजे सरयू पर आरती देखेंगे। फिर राम की पौड़ी में पहला दिया जलाएंगे, उसके बाद म्यूजिकल लेज़र शो और 3 D होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो देखेंगे।

भगवान श्रीराम के वस्त्रों को लेकर की गई है खास तैयारी

Diwali In Ayodhya
Image Source : INDIATVDiwali In Ayodhya

रामलला मन्दिर में भगवान श्री राम हर रोज अलग रंग के वस्त्र धारण करते हैं। इसके लिए अयोध्या में बाबू लाल टेलर्स के यहां से भगवान राम, भाई लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के कपड़े सीले जा रहे हैं। राम जन्मभूमि मंदिर में चारो भाई बाल रूप में हैं। मंदिर में भगवान सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीला और रविवार को गुलाबी वस्त्र धारण करते हैं। दीपोत्सव रविवार को है इसलिए गुलाबी रंग के वस्त्र तैयार हुए हैं। बाबू लाल टेलर 1985 से रामलला के वस्त्र तैयार कर रहे हैं। बाबूलाल टेलर्स के यहां आए भगवत प्रसाद ने बताया कि दीपोत्सव में 16 झांकियां निकलेंगी। झांकियों में पूरी रामकथा दिखाई जाएगी।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत