1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Ghaziabad Encounters: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1.5 लाख रुपए के 2 इनामी ढेर

Ghaziabad Encounters: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1.5 लाख रुपए के 2 इनामी ढेर

 Reported By: Sanjay Sah @sanjaysah_india
 Published : May 28, 2022 11:58 am IST,  Updated : May 28, 2022 11:58 am IST

इन दोनों बदमाशों को मार गिराने के लिए दो अलग-अलग जगह पर मुठभेड़ हुई है। पहली मुठभेड़ गाजियाबाद के  मधुबन बापूधाम में हुई। यहां पुलिस ने बदमाश राकेश को घेरा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

Ghaziabad - India TV Hindi
Ghaziabad  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
  • 1.5 लाख रुपए के 2 इनामी ढेर
  • मारे गए बदमाशों का नाम राकेश और बिल्लू बताया जा रहा है।

Ghaziabad Encounters: यूपी के गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर में 2 इनामी बदमाश मारे गए हैं। ये एनकाउंटर शुक्रवार रात हुआ है। मारे गए बदमाशों का नाम राकेश और बिल्लू उर्फ अवनीश है। राकेश पर 50 हजार रुपए का इनाम था, वहीं बिल्लू पर एक लाख रुपए का इनाम था। ये दोनों ही बदमाश गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र के दुजाना गांव के रहने वाले थे।

इन दोनों बदमाशों को मार गिराने के लिए दो अलग-अलग जगह पर मुठभेड़ हुई है। पहली मुठभेड़ गाजियाबाद (Ghaziabad) के  मधुबन बापूधाम में हुई। यहां पुलिस ने बदमाश राकेश को घेरा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राकेश मारा गया। वो कई मामलों में आरोपी था और उसकी खोज चल रही थी।

दूसरा मुठभेड़ का मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से सामने आया। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बिल्लू उर्फ अवनीश को मार गिराया। वह अनिल गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत