1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Greater Noida: पागल कुत्ते ने 24 घंटे में 14 लोगों को काटा, पकड़ने गई टीम को भी 5 घंटे तक छकाया

Greater Noida: पागल कुत्ते ने 24 घंटे में 14 लोगों को काटा, पकड़ने गई टीम को भी 5 घंटे तक छकाया

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Aug 15, 2022 09:45 am IST,  Updated : Aug 15, 2022 09:45 am IST

Greater Noida: रविवार को इस मामले में सोसायटी के लोगों ने शिकायत की तो ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एक टीम कुत्तों को पकड़ने के लिए सोसायटी में पहुंची। इस दौरान पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए कर्मचारियों को 5 घंटे तक मशक्कत करना पड़ी।

Dog- India TV Hindi
Dog Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • पार्क में खेल रही बच्ची को बुरी तरह जकड़कर दांत गड़ाए
  • घायलों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा
  • रविवार को इस मामले में सोसायटी के लोगों ने की शिकायत

Greater Noida: नोएडा, ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टर्स में कुत्तों के आतंक से सभी परेशान हैं। कई सेक्टरों में कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। आरडब्ल्यूए द्वारा कई बार शिकायत इस बारे में की जा चुकी है। कई सोसायटियों में सुबह और शाम वॉक के दौरान कुत्ते हमला कर देते हैं। वहीं रात में सोसायटियों में दफ्तर से आने वाले लोगों को भी कुत्ते हमला करके बुरी तरह काट लेते हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट फ्यूजन होम सोसायटी में पिछले 24 घंटों की अवधि में एक पागल कुत्ते ने 14 लोगों को काट लिया। इन लोगों में बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। रविवार को इस मामले में सोसायटी के लोगों ने शिकायत की तो ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एक टीम कुत्तों को पकड़ने के लिए सोसायटी में पहुंची। इस दौरान पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए कर्मचारियों को 5 घंटे तक मशक्कत करना पड़ी। वह पागल कुत्ता कर्मचारियों को छकाता रहा। 

घायलों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा

इस आवारा पागल कुत्ते ने लोगों के हाथ और पैर पर हमला कर के जख्मी किया। कुछ घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ा। जबकि कुछ लोग  प्राथमिक उपचार के बाद सोसायटी लौट आए। इस बारे में जब ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को सूचना दी गई तो टीम ने इस पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए प्लान बनाया। उस प्लान के आधार पर उसे पकड़ा, लेकिन पकड़े जाने से पहले पागल कुत्ते ने कर्मचारियों को काफी छकाया।

पार्क में खेल रही बच्ची को बुरी तरह जकड़कर दांत गड़ाए

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक बच्ची पार्क में खेल रही थी, तभी पागल कुत्ते ने बच्ची को बुरी तरह जकड़ लिया। बच्ची के पैरों में उस कुत्ते ने अपने दांंत गड़ा दिए। इसके बाद एक बुजुर्ग महिला के पैर में भी कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते का आतंक इतना है कि उसके दांतों से सिक्योरिटी गाड भी नहीं बच पाया। कुत्ते ने सिक्योरिटी गार्ड के दोनों पैरों पर काट लिया। आवारा पागल कुत्त ने शनिवार और रविवार इन दो दिनों के दौरान एक बच्ची सहित 14 लोगों को काटा। पागल कुत्ते की करतूत से पूरी सोसायटी के लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग तो अपने फ्लैट से बाहर निकलने में भी घबरा रहे हैं। लोगों ने कहा कि कुत्तों के खिलाफ प्रशासन को कड़ा एक्शन लेना चाहिए। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत