1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. International Yoga Day 2022: योग हमें अनुशासित होना सिखाता है, योगाभ्यास से तपा शरीर रोग-बुढ़ापा और मृत्यु से मुक्त होता है: CM योगी

International Yoga Day 2022: योग हमें अनुशासित होना सिखाता है, योगाभ्यास से तपा शरीर रोग-बुढ़ापा और मृत्यु से मुक्त होता है: CM योगी

 Written By: Shashi Rai
 Published : Jun 21, 2022 07:28 am IST,  Updated : Jun 21, 2022 07:38 am IST

International Yoga Day 2022: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सीएम योगी ने कहा- ''न तस्य रोगो न जरा न मृत्यु: प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम्'' यानी योगाभ्यास से तपा शरीर रोग-बुढ़ापा और मृत्यु से मुक्त होता है।

UP Chief Minister Yogi Adityanath- India TV Hindi
UP Chief Minister Yogi Adityanath Image Source : NAI

Highlights

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सीएम योगी ने दी बधाई
  • आज दो साल बाद योग का सामूहिक कार्यक्रम हो रहा है: CM
  • इस कार्यक्रम में हम लोग शामिल हुए हैं यह सौभाग्य की बात है: CM

International Yoga Day 2022: 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। राजभवन के योग कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि- "8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई। कोरोना महामारी की वजह से आज दो साल बाद योग का सामूहिक कार्यक्रम हो रहा है। यूपी में आज 75 हज़ार जगहों पर योग अभ्याय किया जा रहा है। आजादी के 75वें वर्ष में योग के इस कार्यक्रम में हम लोग शामिल हुए हैं यह सौभाग्य की बात है। 200 से ज्यादा देशों में आज योग का आयोजन हो रहा है। योग हमें अनुशासित होना सिखाता है। पूरी दुनिया ने सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना को देखा। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। '' 

सीएम ने कहा- ''न तस्य रोगो न जरा न मृत्यु: प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम्'' यानी योगाभ्यास से तपा शरीर रोग-बुढ़ापा और मृत्यु से मुक्त होता है।

 75 जगहों पर विशेष कार्यक्रम 

आजादी के 75वें साल यानी अमृत महोत्सव वर्ष में देश के 75 जगहों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इनमें 6 जगह उत्तर प्रदेश के हैं। यहां केंद्रीय मंत्रियों के साथ योगी सरकार के मंत्री योगाभ्यास करेंगे। इनमें सारनाथ, लखनऊ की रेजीडेंसी, अयोध्या की राम की पैड़ी, कुशीनगर, फतेहपुर सीकरी और हस्तिनापुर शामिल हैं।

अयोध्या में भव्य आयोजन 

अयोध्या की राम की पैड़ी में योग दिवस का आयोजन काफी भव्य है। इसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी इसमें शामिल होंगे। अयोध्या मंडल में कुल 23 लाख लोग योगाभ्यास करेंगे। वहीं गाजियाबाद में नगर निगम के 100 वार्डों के 10 पार्कों में योग कार्यक्रेम रखा गया है। शाम साढ़े 6 बजे से हिन्दी भवन में संगीतमय योग संध्या होगी।  

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत