1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Lucknow Chowks New Names: लखनऊ में कई पार्क और चौराहों के बदले गए नाम, यहां देखें नए नामों की लिस्ट

Lucknow Chowks New Names: लखनऊ में कई पार्क और चौराहों के बदले गए नाम, यहां देखें नए नामों की लिस्ट

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Swayam Prakash
 Published : Sep 18, 2022 11:22 pm IST,  Updated : Sep 19, 2022 06:22 am IST

Lucknow Chowks New Names: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई पार्क और चौराहों के नाम बदल दिए गए हैं। लखनऊ नगर निगम ने शहर के कई पार्कों और चौराहों का नाम बदल दिया है।

Lucknow Municipal Corporation changes names of many parks and chowks- India TV Hindi
Lucknow Municipal Corporation changes names of many parks and chowks Image Source : SOCIAL MEDIA

Lucknow Chowks New Names: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई पार्क और चौराहों के नाम बदल दिए गए हैं। लखनऊ नगर निगम ने शहर के कई पार्कों और चौराहों का नाम बदल दिया है। जिन पार्कों और चौराहों के नाम बदले गए हैं वो इस प्रकार हैं:-

 

  1. अब से बर्लिंगटन चौराहा 'अशोक सिंघल चौराहा' कहलाएगा।
  2. सर्वोदय नगर में महापौर के निर्देश पर बने द्वार का नामकरण "स्वतंत्रवीर विनायक दामोदर सावरकर द्वार" किया गया। 
  3. सिकंदराबाद चौराहे का नामकरण वीरांगना उदादेवी वार्ड किया गया।
  4. मिल एरिया पुलिस चौकी से मीना बेकरी चौराहा का नामकरण इंडियन शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर के नाम पर किया गया।
  5. विराम खण्ड राम भवन चौराहा का नामकरण "अमर शहीद मेजर कमल कालिया चौराहा" किया गया।
  6. संजय गांधीपुरम चौराहे का नामकरण चन्द्रशेखर आजाद चौराहा किया गया।
  7. आलमबाग के टेढी पुलिया तिराहे का नामकरण "खालसा चौक" किया गया।
  8. सरोजनीनगर के आजाद नगर कॉलोनी में पार्क का नाम "मंगल पांडेय पार्क" किया गया।
  9. राजाजीपुरम स्थित मिनी स्टेडियम का नाम पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव स्टेडियम के नाम पर किया गया।
  10. लालबाग स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा के पास के चौराहे के नामकरण सुहेलदेव राजभर तिराहा किया गया।
  11. पिकैडेली होटल कानपुर रोड से आशियाना पावर हाउस तक मार्ग का नामकरण "दिगम्बर जैन मंदिर" किया गया।
  12. निराला नगर लाल कॉलोनी स्थित तिकोनिया पार्क का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर कर पार्क में प्रतिमा स्थापना करने का प्रस्ताव पास किया गया।
  13. आशियान स्थित एमएमडी1/237 दर्शन सिंह के घर के सामने पार्क का नाम गुरु नानक पार्क किया गया।
  14. आशियाना स्थित एसएस1/1163 संतोष त्रिपाठी के घर के सामने पार्क का नाम सरदार उधम सिंह किया गया।
  15. एमएमडी/253 के सामने स्थित पार्क का नामकरण दशमेश पार्क किया गया।
  16. मोहन भोग चौराहे से कोठारी बंधु तक सड़क का नामकरण कल्याणेश्वर हनुमान मंदिर मार्ग किया गया।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत