1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, 8 वीं तक के स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लास चलाने के आदेश

नोएडा में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, 8 वीं तक के स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लास चलाने के आदेश

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Nov 03, 2022 11:05 pm IST,  Updated : Nov 03, 2022 11:35 pm IST

नोएडा में प्रदूषण के वजह से पहली से आठवीं क्लास तक के क्लास ऑनलाइन करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही 9 वीं से 12 वीं तक के क्लास को भी ऑनलाइन करने का सुझाव दिया गया है। बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर ऑउटडोर ऐक्टिविटी बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

Noida Pollution- India TV Hindi
Noida Pollution Image Source : POLLUTION

नोएडा : राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर तक जा पहुंचा है। नोएडा जिला प्रशासन ने ऑनलाइन क्लासेज अनिवार्य रूप से शुरू करने का आदेश जारी किया है। 8 नवंबर तक ऑफलाइन क्लासेज पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में पहली से 8 वीं क्लास तक के स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू करने का आदेश दिया गया है। साथ ही 9 वीं से 12वीं क्लास को भी ऑनलाइन करने का सुझाव दिया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से ऑउटडोर ऐक्टिविटी बंद करने का आदेश दिया गया है।

गौतमबुद्धनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी आदेश में सभी स्कूलों के प्रिंसिपल से कहा गया है कि वे इसका पालन सुनिश्चित कराएं। अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों में आठवीं क्लास तक के विद्यार्थियों के लिए अगले मंगलवार तक ऑनलाइन पढ़ाई होगी। गौतमबुद्ध नगर जिला स्कूल निरीक्षक (डीआईओएस) धर्मवीर सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, स्कूलों से कहा गया है कि अगर संभव हो तो नौंवी से 12वीं कक्षाओं की पढ़ाई भी ऑनलाइन कराई जाए।

आदेश में बाहरी गतिविधियों जैसे खेल और प्रार्थना सभा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। सिंह ने कहा, ‘‘सभी स्कूलों को आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई ऑनलाइन कराने का निर्देश दिया जाता है। उनसे संभव होने पर नौंवी से 12वीं कक्षा की पढ़ाई भी ऑनलाइन माध्यम से कराने को कहा गया है।’’ 

इनपुट-भाषा

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत