1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: स्कॉर्पियो की बोनट पर बैठकर स्टंट कर रही युवती का VIDEO वायरल, पुलिस ने सीज की गाड़ी

नोएडा: स्कॉर्पियो की बोनट पर बैठकर स्टंट कर रही युवती का VIDEO वायरल, पुलिस ने सीज की गाड़ी

 Published : Nov 09, 2022 04:13 pm IST,  Updated : Nov 09, 2022 04:13 pm IST

स्कॉर्पियो की बोनट पर स्टंट का यह वीडियो रात का बताया जा रहा है। सड़क पर युवती को कार की बोनट पर बैठा देख वहां आसपास के लोग हैरत में पड़ जाते हैं।

स्कॉर्पियो की बोनट पर...- India TV Hindi
स्कॉर्पियो की बोनट पर बैठकर स्टंट कर रही थी युवती Image Source : IANS

नोएडा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती स्कॉर्पियो कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पहले तो पुलिस कोई सुराग नहीं लग रहा था कि यह गाड़ी किस थाना इलाके में चलाई गई है, लेकिन उसके बाद गाड़ी के नंबर से उसके मालिक का पता लगाया और उससे पूछताछ की गई। पुलिस ने गाड़ी के नंबर से गाड़ी को ट्रेस किया और गाड़ी सीज कर दी है।

युवती को कार की बोनट पर देख हैरत में पड़े लोग

बता दें कि ये वायरल वीडियो नोएडा का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये वीडियो सेक्टर 75 के आसपास बनाया गया था। वीडियो किसी और ने बनाया था और उसी ने इसे वायरल कर दिया था। स्कॉर्पियो की बोनट पर स्टंट का यह वीडियो रात का बताया जा रहा है। सड़क पर युवती को कार की बोनट पर बैठा देख वहां आसपास के लोग हैरत में पड़ जाते हैं। गाड़ी के बोनट पर बैठी युवती काफी देर तक स्टंट करती रही। ड्राइवर अंदर गाड़ी चला रहा था।

पुलिस ने कार को किया जब्त
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को ट्रेस किया। ट्रैफिक पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच की और फिर ड्राइवर को ढूंढ निकाला गया। बहरहाल पुलिस ने इस कार को जब्त कर लिया है और मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत