1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Pilibhit Marriage News: बड़ी बहन से तय था संबंध, बरात आई तो छोटी बहन के साथ दूल्हे ने लिए फेरे, जानिए क्या है पूरा मामला

Pilibhit Marriage News: बड़ी बहन से तय था संबंध, बरात आई तो छोटी बहन के साथ दूल्हे ने लिए फेरे, जानिए क्या है पूरा मामला

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jun 25, 2022 01:14 pm IST,  Updated : Jun 25, 2022 01:14 pm IST

Pilibhit Marriage News: मामला उत्तर प्रदेश के पीलिभीत का है। यहां रीना शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थी। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद गांव के लोगों और वर पक्ष के बीच बातचीत हुई और तय किया गया कि लड़के की शादी छोटी बहन मीना से करा दी जाए। 

Pilibhit Marriage News- India TV Hindi
Pilibhit Marriage News Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • बड़ी बहन की इलाज के दौरान हो गई मौत
  • शादी की खुशी के बाद अर्थी उठने से छाया मातम
  • 'पहले तेरी शादी कर घर से विदा करूंगी, फिर खुद करुंगी'

Pilibhit Marriage News: उत्तर प्रदेश में शादी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोग हैरत में पड़ गए हैं। दरअसल, दूल्हे का संबंध बड़ी बहन से तय हुआ था, लेकिन बरात दरवाजे पर आई तो दूल्हे ने छोटी बहन के साथ 7 फेरे ले लिए। जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन को बदलना पड़ा।

यह मामला उत्तर प्रदेश के पीलिभीत का है। यहां रीना शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थी। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालात में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद गांव के लोगों और वर पक्ष के बीच बातचीत हुई और आपसी सहमति से तय किया गया कि लड़के की शादी छोटी बहन मीना से करा दी जाए। इसके बाद दूल्हे को छोटी बहन के साथ 7 फेरे लेना पड़े। यह वाकया 21 जून का है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बड़ी बहन की इलाज के दौरान हो गई मौत

घटना ने मोड़ तब लिया, जब छोटी बहन अपने ससुराल पहुंची। उसके ससुराल पहुंचते ही खबर आई कि बड़ी बहन की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इससे शादी की सारी खुशियों काफूर हो गई। जहां एक ओर छोटी बेटी को विदा किया गया, वहीं उसके बाद बड़ी बेटी की अर्थी उठने से परिवार में मातम पसर गया। छोटी बेटी को जानकारी मिलते ही वह रोने लगी। 

शादी की खुशी के बाद अर्थी उठने से छाया मातम

छोटी बेटी ससुराल पहुंची ही थी तभी बड़ी बेटी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इससे शादी की खुशियां काफूर हो गई। छोटी बेटी के विदा होने के बाद बड़ी बेटी की अर्थी उठने से परिवार में मातम छाया हुआ है। छोटी बहन को जब इसकी जानकारी मिली तो वह ससुराल में ही रोने लगी। परिवारजन का कहना है दोनों बहनें आपस में बड़े ही प्रेम के साथ रहती थीं।

'पहले तेरी शादी कर घर से विदा करूंगी, फिर खुद करुंगी'

बड़ी बहन अपनी छोटी बहन से कहासुनी होने पर अक्सर कहा करती थी कि पहले तेरी शादी कराकर तुझे घर से विदा करूंगी। उसके बाद मैं अपनी शादी करूंगी। लेकिन किसे मालूम था कि ऐसा हो जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत