1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. महिला पर सात कुत्तों ने एक साथ किया हमला, पहले पैर में काटा फिर चबा गए पेट

महिला पर सात कुत्तों ने एक साथ किया हमला, पहले पैर में काटा फिर चबा गए पेट

 Published : Dec 10, 2022 01:29 pm IST,  Updated : Dec 10, 2022 01:29 pm IST

एक बार फिर कुत्तों का आतंक सामने आया है। लखनऊ में एक महिला पर 7 कुत्तों ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।

कुत्तों ने महिला के ऊपर हमला किया। - India TV Hindi
कुत्तों ने महिला के ऊपर हमला किया। Image Source : TWITTER

देश में कुत्तों का आतंक तेजी से बढ़ा है। आए दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कुत्ते ने किसी को काट लिया है। यानी कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। पिछले कुछ समय में कई ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं, जिनके बारे में सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ से खबर सामने आई है। जहां एक महिला के ऊपर सात कुत्तों ने एक साथ हमला कर दिया। 

महिला के पेट को चबा गए

यह मामला लखनऊ के जानकीपुरम इलाके के सृष्टि अपार्टमेंट परिसर का है। जानकारी के अनुसार, महिला शाम के समय परिसर में टहल रही थी। तभी महिला पर 7 कुत्ते टूट पड़े। कुत्तों का हमला इतना तेज था कि महिला को कुछ समझ नहीं आया। कुत्तों ने पहले महिला के पैर को काटना शुरू किया। इसके बाद पेट चबाने लगा। महिला दर्द से चीखने लगी तो लोगों की नजर पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने कुत्तों को लाठियों से मारकर बचाया। 

महिला ने आपबीती सुनाई
आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का नाम रेहाना है। वह शुक्रवार शाम को टहल रही थी। तभी यह घटना घटी। इस संबंध में महिला ने बताया कि वह डरी हुई थी। कुत्तों ने हमला किया तो वह पीछे हटने लगी तभी कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को बुरी तरह जख्मी कर दिया। महिला को पास के सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

कुत्ते पालने से पहले जानें कुछ नियम 

  1. एक फ्लैट में अधिकत्तम दो कुत्तों का ही रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
  2. पालतू कुत्तों द्वारा की गई गंदगी की सफाई की पूरी जिम्मेदारी कुत्ते के मालिक की होगी। इसके अतिरिक्त आवारा कुत्तों का ध्यान रखने की जिम्मेदारी RWA की होगी।
  3. कोई भी व्यक्ति किसी के घर के सामने कुत्तों को न तो खाना खिलाएगा और न गंदगी फैलाएगा।
  4. पशु प्रेमी तथा RWA आपस में समन्यव स्थापित करते हुए आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए निर्धारित स्थान तय करें। 
  5. सार्वजनिक स्थान जैसे- पार्क और लिफ्ट में कुत्तों को ले जाते समय उनके मुंह पर मजल लगाना अनिवार्य होगा लेकिन अधिक गर्मी के मौसम में जहां लोग कम हों मजल हटा सकते हैं।
  6. गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पिटबुल, रॉटवीलर तथा डोगो अर्जेंटीना जैसे आक्रामक कुत्तों का रजिस्ट्रेशन तथा ब्रीडिंग प्रतिबंधित किया जाता है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत