1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी केस में बड़ा एक्शन, SHO और SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, पीड़ित महिला को दिए गए 2 सुरक्षाकर्मी

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी केस में बड़ा एक्शन, SHO और SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, पीड़ित महिला को दिए गए 2 सुरक्षाकर्मी

 Published : Aug 08, 2022 02:55 pm IST,  Updated : Aug 08, 2022 02:55 pm IST

Shrikant Tyagi Case: सस्पेंड होने वाले लोगों में एक SHO, एक SI और 4 कॉन्सटेबल हैं। इसके अलावा इस केस में पीड़ित महिला को 2 सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाए गए हैं।

Shrikant Tyagi Case- India TV Hindi
Shrikant Tyagi Case Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • श्रीकांत त्यागी केस में 6 पुलिसकर्मियों सस्पेंड
  • एक SHO, एक SI और 4 कॉन्सटेबल सस्पेंड
  • पीड़ित महिला को 2 सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाए गए

Shrikant Tyagi Case: नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस केस में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड होने वाले लोगों में एक SHO, एक SI और 4 कॉन्सटेबल हैं। इसके अलावा इस केस में पीड़ित महिला को 2 सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाए गए हैं। बता दें कि इससे पहले श्रीकांत त्यागी के अवैध अतिक्रमण पर नोएडा अथॉरिटी ने बुलडोजर चलाया था। 

नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। गौतमबुद्ध नगर पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-2 पर मु0अ0सं0 329/22 में नामजद अभियुक्त श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

भंगेल में श्रीकांत त्यागी की प्रॉपर्टी पर पहुंचे GST अधिकारी

श्रीकांत त्यागी के पास नोएडा के भंगेल में भी प्रॉपर्टी है, जहां एक दर्जन के करीब छोटी-मोटी दुकानें हैं। इनका किराया 6-7 हजार रुपए प्रति महीना है। इन दुकानों में मोटर पार्ट्स और गैराज बना हुआ है। यहीं पर वर्षा धर्म कांटा भी है, जो पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। यहां पर पुल बन रहा रहा है, जिस वजह से रास्ता बंद है। इस बिल्डिंग के एक रूम में श्रीकांत त्यागी का दफ्तर भी है। जो बंद पड़ा है। GST से जुड़े अधिकारी भी यहां पहुचे हैं। इनका कहना है कि प्रशासन के आदेश के बाद जांच करने के लिए आए हैं।

गाजियाबाद में भी है श्रीकांत त्यागी की प्रॉपर्टी

श्रीकांत त्यागी के पास गाजियाबाद के सिहानी गांव में बहुत प्रॉपर्टी है। कई दुकाने किराए पर हैं और बहुत से रूम किराए पर उठे हुए हैं। यहीं से उसको मोटा किराया मिलता है।

श्रीकांत त्यागी केस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने क्या कहा?

श्रीकांत त्यागी केस पर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि यूपी में किसी भी तरह का कोई अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। 

नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने क्या कहा? 

श्रीकांत के मामले पर नोएडा के विधायक पंकज सिंह का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि जो गलत है वो ध्वस्त होगा। योगी सरकार में कोई अपराधी बच नहीं सकता है। मेरा श्रीकांत से कोई संबंध नहीं है। हमारी चिंता पीड़ित परिवार को लेकर है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत