1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी, जानिए आजम खान को क्या पद मिला

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी, जानिए आजम खान को क्या पद मिला

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 29, 2023 03:26 pm IST,  Updated : Jan 29, 2023 10:20 pm IST

राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में कुल 42 लोगों को शामिल किया गया है। रविवार को जारी सूची में पार्टी ने आजम खान और हाल ही में रामचरित मानस पर बयान देकर विवादों में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी कार्यकारिणी में शामिल किया है।

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी- India TV Hindi
सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी Image Source : FILE

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। शिवपाल यादव राष्ट्रीय महासचिव बनाए हैं। सपा नेता आजम खान भी राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया गया है।

समाजवादी पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इस कार्यकारिणी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में कुल 62 लोगों को शामिल किया गया है। रविवार को जारी सूची में पार्टी ने आजम खान और हाल ही में रामचरित मानस पर बयान देकर विवादों में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी कार्यकारिणी में शामिल किया है। माना जा रहा है कि चाचा शिवपाल को मैनपुरी में डिंपल यादव की बड़ी जीत हासिल कराने में अहम रोल अदा करने के कारण तोहफा दिया गया है।

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
Image Source : INDIA TVसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
Image Source : INDIA TVसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
Image Source : INDIA TVसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यादव परिवार के 5 सदस्य 

62 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अखिलेश यादव के अलावा यादव परिवार के पांच सदस्य शामिल किए गए हैं। इसमें अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रो राम गोपाल यादव --राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, शिवपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। वहीं धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और तेजप्रताप यादव कार्यकारिाणी सदस्य बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें

कर्ज में डूबे पाकिस्तान में सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और ऑफिस, जानिए क्यों लिया यह बड़ा फैसला?


इस छोटे से देश ने चीन को दिखाई आंख, रद्द किया यह समझौता, भारत से है इस राष्ट्र का करीबी नाता

लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही विमान से टकराया पक्षी, बाल बाल बचे 180 यात्री, सुरक्षित लैंडिंग

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत