1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नाबालिग लड़की का अपहरण कर युवक ने कई दिनों तक किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

नाबालिग लड़की का अपहरण कर युवक ने कई दिनों तक किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 23, 2022 02:54 pm IST,  Updated : Nov 23, 2022 02:54 pm IST

जनपद के थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव से 20 दिन से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने बुधवार को यहां एक मेट्रो स्टेशन के पास से बरामद कर लिया है।

अपहरण कर युवक ने कई दिनों तक किया दुष्कर्म- India TV Hindi
अपहरण कर युवक ने कई दिनों तक किया दुष्कर्म

जनपद के थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव से 20 दिन से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने बुधवार को यहां एक मेट्रो स्टेशन के पास से बरामद कर लिया है। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामूरा गांव से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। उन्होंने बताया कि किशोरी के मुताबिक वह जिस कंपनी में काम करती थी, वहीं काम करने वाले एक युवक ने उसे अगवा किया था। पुलिस ने जांच के दौरान लड़की को आज यहां सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास से बरामद कर लिया है। सिंह ने बताया कि लड़की को अगवा करने का आरोपी मौके से फरार हो गया। 

कई दिनों तक किया रेप

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की को बरेली जनपद में लेकर गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी आज उसे लेकर कहीं और जा रहा था, तभी पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के पास से उसे बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि FIR दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है। चिकित्सा जांच में अगर दुष्कर्म की बात सामने आती है तो मामले में पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य प्रासंगिक धाराएं जोड़ी जाएंगी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत