1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Crime News: देवर के साथ हिमाचल चली गई थी पत्नी, पति ने बुआ के घर जाकर उतारा मौत के घाट

UP Crime News: देवर के साथ हिमाचल चली गई थी पत्नी, पति ने बुआ के घर जाकर उतारा मौत के घाट

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : May 30, 2022 04:48 pm IST,  Updated : May 30, 2022 04:48 pm IST

UP Crime News: युवक अपनी पत्नी से इस बात से नाराज था कि वह कुछ दिनों पहले अपने देवर के साथ हिमाचल चली गई थी। तब उसके परिजनों ने उस पर महिला की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद वह खोजकर दोनों को वापस लाया था।

Police- India TV Hindi
Police Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • आपसी झगड़े को लेकर पति ने पत्नी की हत्या की
  • अपने चचेरे देवर के साथ रहना चाहती थी पत्नी
  • युवक ने बुआ के सामने ही पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आपसी विवाद को लेकर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सिविल लाइंस क्षेत्र के मिचौना की मड़ैया गांव निवासी प्रमोद कुमार ने रविवार रात अपनी 21 वर्षीय पत्नी माधुरी को कथित रूप से आपसी विवाद को लेकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। माधुरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काफी समय से पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

बता दें कि युवक अपनी पत्नी से इस बात से नाराज था कि वह कुछ दिनों पहले अपने देवर के साथ हिमाचल चली गई थी। तब उसके परिजनों ने उस पर महिला की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद वह खोजकर दोनों को वापस लाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

देवर के साथ रहना चाहती थी पत्नी
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के मुताबिक, माधुरी अपने चचेरे देवर के साथ हिमाचल प्रदेश चली गई थी और उसी के साथ रहना चाहती थी। उन्होंने बताया कि प्रमोद कुछ दिन पहले ही माधुरी को वापस ले आया था और उसे उसकी बुआ के घर बादशाहबाद में छोड़ दिया था। सिंह के अनुसार, माधुरी के पिता ने बताया कि प्रमोद रविवार रात तमंचा लेकर माधुरी के पास पहुंचा और उसकी बुआ के सामने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत