1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Crime News: पिता ने किया नाबालिग बेटी से रेप, अपनी बुआ के साथ सोई थी किशोरी, जबरन अपने कमरे में उठा ले गया और...

UP Crime News: पिता ने किया नाबालिग बेटी से रेप, अपनी बुआ के साथ सोई थी किशोरी, जबरन अपने कमरे में उठा ले गया और...

 Published : Jun 07, 2022 06:44 pm IST,  Updated : Jun 07, 2022 06:44 pm IST

पीड़ित किशोरी के दादा से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात पिता ने अपनी 12 साल की बेटी के साथ रेप किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Rape Victim- India TV Hindi
Rape Victim Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • पीड़िता के दादा ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर
  • आरोपी की पत्नी का 10 साल पहले हो गया था निधन
  • गायब हो गया था आरोपी और अभी 4-5 दिन पहले ही लौटा था घर

UP Crime News: यूपी के कन्नौज जिले में रहने वाले एक पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग सगी बेटी को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। यहां की गुरसहायगंज कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग बेटी के साथ रेप करने के अरोप में पिता को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित किशोरी के दादा से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात पिता ने अपनी 12 साल की बेटी के साथ रेप किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

जानें क्या है पूरा मामला

सोमवार की रात किशोरी अपनी बुआ (आरोपी की बहन) के साथ सोई हुई थी तभी आरोपी उसे जबरन अपने कमरे में उठा ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। चीख पुकार सुनकर आरोपी की बहन ने अपने पिता को बुलाया। किशोरी के दादा ने गुरसहायगंज कोतवाली को सूचना दी, जिसके बाद गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह व जसोदा चौकी प्रभारी राम मनोज द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पीड़िता के दादा ने दी पुलिस में तहरीर
पीड़िता के दादा ने अपने पुत्र के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है, जिसके आधार पर मामला दर्ज करके पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पत्नी का दस साल पहले निधन हो गया था तब से वह घर से गायब हो गया था और अभी चार पांच दिन पहले ही घर पर लौटा था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत