1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, नॉलेज पार्क के पास 2 बसों की टक्कर में 3 की मौत, 20 घायल

यूपी: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, नॉलेज पार्क के पास 2 बसों की टक्कर में 3 की मौत, 20 घायल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 18, 2022 07:46 am IST,  Updated : Dec 18, 2022 07:54 am IST

यूपी के नोएडा में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है। नॉलेज पार्क के पास 2 बसों के बीच हुई टक्कर में 3 लोगों की मौत के अलावा 20 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Greater Noida Expressway accident- India TV Hindi
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसा Image Source : ANI

नोएडा: यूपी के नोएडा में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। नॉलेज पार्क के पास 2 बसों के बीच हुई  टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच चल रही है। हादसे की खबर की जानकारी ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दी है। 

हालही में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ था बड़ा हादसा

हालही में यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया था। लुधियाना से रायबरेली जा रही एक बस और  डीसीएम ट्रक के बीच टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी और 21 लोग घायल हो गए थे। 19 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था। जिस समय ये हादसा हुआ था, बस में 45-50 यात्री मौजूद थे। मामले की जांच जारी है। इस बात की जानकारी एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने दी थी। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

दिल्ली में भी हुआ था सड़क हादसा

हालही में राजधानी दिल्ली से सड़क हादसे से जुड़ी खबर सामने आई थी। यहां रोहतक रोड पार करते समय एक कार की चपेट में आने से नौवीं कक्षा की दो छात्राओं की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया था कि दोनों छात्राओं की पहचान वंशिका मिश्रा और मानवी के तौर पर हुई। उन्होंने बताया कि दोनों 14 साल की थीं और पीरागढ़ी गांव स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में पढ़ती थीं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत