1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP news: यूपी में हुआ बड़ा हादसा, तालाब में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, मरने वालों का आंकड़ा दो दर्जन के पार

UP news: यूपी में हुआ बड़ा हादसा, तालाब में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, मरने वालों का आंकड़ा दो दर्जन के पार

 Published : Oct 01, 2022 11:10 pm IST,  Updated : Oct 01, 2022 11:10 pm IST

UP news: एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि फतेहपुर के चंद्रिका देवी मंदिर में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के बाद लगभग 50 व्यक्तियों को लेकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

Accident in Kanpur- India TV Hindi
Accident in Kanpur Image Source : ANI

UP news: कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में भदेउना गांव के निकट शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के तालाब में गिर गई। हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्परता से राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कानपुर के ट्रैक्टर ट्राली हादसे से बहुत दुख हुआ। इस हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को सभी संभव सहायता प्रदान कर रहा है।’’ 

ट्रैक्टर-ट्रॉली मेंस 50 लोग थे सवार

एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि फतेहपुर के चंद्रिका देवी मंदिर में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के बाद लगभग 50 व्यक्तियों को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली घाटमपुर जा रही थी। उन्‍होंने बताया कि इस बीच ट्रैक्टर-ट्राली के तालाब में गिरने से कथित तौर पर एक दर्जन लोगों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बड़ी संख्‍या में एंबुलेंस बुलाई और सभी पीड़ितों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा जहां एक दर्जन से अधिक लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।  

जिलाधिकारी (DM) विशाख जी अय्यर ने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन को बचाव अभियान चलाने और पीड़ितों की हर संभव मदद सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी ने कहा, "दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्‍होंने कहा कि "हताहतों का सही आंकड़ा जल्द ही मीडिया के साथ साझा किया जाएगा"। 

मृतकों और घायलों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्परता से राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। लखनऊ में जारी एक सरकारी बयान के अनुसार योगी आदित्यनाथ खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्‍होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्‍होंने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान और अजीत पाल को मौके पर जाकर राहत कार्यों में तेजी लाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत