1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: बलरामपुर में फांसी से लटका मिला महिला सिपाही का शव, पति के खिलाफ केस दर्ज

UP News: बलरामपुर में फांसी से लटका मिला महिला सिपाही का शव, पति के खिलाफ केस दर्ज

 Published : Oct 04, 2022 02:45 pm IST,  Updated : Oct 04, 2022 02:45 pm IST

UP News: कोकिला यादव का विवाह पिछले साल नवंबर में विजय कुमार यादव नामक एक सिपाही से हुआ था। वह आजमगढ़ के अतरौलिया थाने में तैनात है। यादव का कथित तौर पर किसी दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग था।

UP News- India TV Hindi
UP News Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • महिला सिपाही का शव फांसी से लटका मिला
  • महिला सिपाही के पति के खिलाफ केस दर्ज
  • महिला के पति का कथित तौर पर किसी दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा

UP News: यूपी के बलरामपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला सिपाही का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटका मिला है। इस मामले में महिला के पुलिसकर्मी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सिपाही कोकिला यादव (25) गैड़ास बुजुर्ग थाने में तैनात थी और थाने के पास किराए के एक मकान में रहती थी। पुलिस के अनुसार आज सुबह उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला।

पुलिस ने कमरे से एक 'सुसाइड नोट' भी बरामद किया है। उन्‍होंने बताया कि कोकिला यादव का विवाह पिछले साल नवंबर में विजय कुमार यादव नामक एक सिपाही से हुआ था। वह आजमगढ़ के अतरौलिया थाने में तैनात है। यादव का कथित तौर पर किसी दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग था। इसे लेकर कोकिला और उसका अक्सर विवाद होता था। 

यादव बुधवार को कोकिला के पास भी आया था। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने मंगलवार को बताया कि ‘सुसाइड नोट’ के आधार पर मृतका के पति विजय कुमार यादव के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत