1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बनाए गए विधान परिषद में नेता सदन, आज ही स्वतंत्रदेव सिंह ने दिया था इस्तीफा

UP News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बनाए गए विधान परिषद में नेता सदन, आज ही स्वतंत्रदेव सिंह ने दिया था इस्तीफा

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Aug 10, 2022 02:52 pm IST,  Updated : Aug 10, 2022 04:09 pm IST

UP News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Keshav Prasad Maurya- India TV Hindi
Keshav Prasad Maurya Image Source : PTI

Highlights

  • स्वतंत्र देव सिंह ने नेता सदन के पद से आज ही दिया इस्तीफा
  • स्वतंत्र देव सिंह ने इस्तीफा क्यों दिया इस बात पर असमंजस बरकरार
  • केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद का नेता बनाया गया

UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नेता विधान परिषद बनाया गया है। इससे पहले स्वतंत्र देव सिंह नेता सदन के पद पर थे। जिन्होंने आज ही इस्तीफा दिया है। हालांकि अभी तक ये बात साफ नहीं हो पाई है कि स्वतंत्र देव सिंह ने इस्तीफा क्यों दिया। 

स्वतंत्र देव सिंह को मई में विधान परिषद का नेता चुना गया था और उन्होंने यहां पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली थी। बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं इससे पहले जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव के इस्तीफा देने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को भी नेता सदन बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे पर ऐसा नहीं हुआ।

स्वतंत्र देव सिंह ने दी बधाई 

वहीं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने केशव प्रसाद को मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद उन्हें बधाई दी है। अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

पहली बार बनाए गए नेता सदन 

यह पहली बार है जब केशव को नेता सदन बनाया गया है। हालांकि वह 2022 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे लेकिन फिर भी उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया और अब विधान परिषद में नेता सदन की जिम्मेदारी देकर उनका कद और भी बढ़ाया गया है। हालांकि ख़बरें चल रही थीं कि केशव प्रसाद मौर्य को फिर से भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन इस अहम जिम्मेदारी के बाद अब इस संभावना पर पानी फिर गया है। 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत