1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: पति के साथ हुआ विवाद, महिला ने दो बेटियों की हत्या कर की आत्महत्या

UP News: पति के साथ हुआ विवाद, महिला ने दो बेटियों की हत्या कर की आत्महत्या

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 16, 2022 11:17 pm IST,  Updated : Aug 16, 2022 11:26 pm IST

UP News: मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर अपनी दो बच्चियों को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी लगा ली।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Highlights

  • पेड़ पर महिला और दो बच्चियों के शव लटकते मिले
  • शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
  • देर तक घर नहीं लौटी तो पति ने पुलिस को सूचना दी

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खरखौदा क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर अपनी दो बच्चियों को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि खरखौदा थाना क्षेत्र के खरखौदा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक पेड़ पर एक महिला और दो बच्चियों के शव मंगलवार को फांसी से लटकते मिले। 

एक की उम्र दो साल और दूसरी की चार माह है

उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त गोविंदपुरी निवासी मुश्‍ताक की पत्‍नी 25 वर्षीय आयशा और उसकी दो बेटियों के रूप में हुई है। एक की उम्र दो साल और दूसरी की चार माह है। स्‍थानीय लोगों के मुताबिक, आयशा और उसके शौहर मुश्‍ताक के बीच आज सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला अपनी दोनों बच्चियों को लेकर घर से निकल गई। जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तो महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी। 

Representative Image
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGERepresentative Image

पुलिस और महिला के परिवार के लोग तलाश कर रहे थे। इसी बीच गांव के लोगों ने गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर तीनों के शव फांसी से लटकते पाए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार, अभी तक की जांच में पता चला है कि महिला ने पहले एक रस्सी से अपनी दोनों छोटी बच्चियों को फांसी लगाकर मार डाला और फिर खुद भी गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत