1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: पहली क्लास का छात्र हुआ स्कूल में बंद, डिस्ट्रिक्ट BSA ने दिए जांच के आदेश

UP News: पहली क्लास का छात्र हुआ स्कूल में बंद, डिस्ट्रिक्ट BSA ने दिए जांच के आदेश

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 08, 2022 05:50 pm IST,  Updated : Jul 08, 2022 05:51 pm IST

UP News:सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो सामने आया। वीडियो के मुताबिक प्राइमरी स्कूल सुखपुरा के नम्बर एक में पहली कक्षा के स्टूडेंट आदित्य को क्लास में ही बंद कर विद्यालय कर्मी घर चले गए।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • घटना बलिया के बेरुआरबारी शिक्षा क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल की है
  • सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद BSA ने दिए जांच के आदेश
  • आदित्य जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करते हुए पहुंचे स्कूल

UP News: यूपी में बलिया(Ballia) जिले के बेरुआरबारी शिक्षा क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल का मामला सामने आया है। इसमें पहली कक्षा के एक छात्र को शिक्षक और विद्यालय कर्मी कमरे में ही बंद कर घर चले गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सिंह के मुताबिक खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्र को मामले की तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने पर दोषी जनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। 

जब घर नहीं पहुंचा छात्र तो परिजनों ने शुरू की छानबीन

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो सामने आया। वीडियो के मुताबिक प्राइमरी स्कूल सुखपुरा के नम्बर एक में पहली कक्षा के स्टूडेंट आदित्य को क्लास में ही बंद कर स्कूल कर्मी घर चले गए। वीडियो में आदित्य के शोर मचाने व ताला तोड़कर उसे निकालने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। आदित्य के परिजनों  बताया कि गुरुवार को आदित्य जब घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की और स्कूल पहुंचे।

क्लास में ही सो गया था आदित्य 

परिजनों ने बताया कि आदित्य के क्लास में होने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की मदद से ताले को तोड़ा और बच्चे को बाहर निकाला। बताया गया कि आदित्य क्लास में ही सो गया था और विद्यालय कर्मी बच्चे को देखे बिना ही ताला जड़ कर घर चले गए थे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत