1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: युवती ने मृत को पिता का शव समझ किया अंतिम संस्कार, अब अस्पताल में मिले

UP News: युवती ने मृत को पिता का शव समझ किया अंतिम संस्कार, अब अस्पताल में मिले

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 31, 2022 11:08 pm IST,  Updated : Aug 31, 2022 11:08 pm IST

UP News: अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद वह औपचारिकताएं पूर्ण करके शव अपने घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

UP News- India TV Hindi
UP News Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक युवक ने अपने पिता का समझकर अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कर दिया और तेरहवीं की तैयारियों के दौरान पता चला कि उसके पिता तो राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि 22 अगस्त को 60 वर्षीय व्यक्ति का अज्ञात शव कोतवाली अंतर्गत अजीजगंज क्षेत्र में मिला था। 

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और शाम को ही खीरी जनपद के पसगवां क्षेत्र के रहने वाले इंद्र कुमार ने अज्ञात शव की शिनाख्त अपने पिता रनालाल के रूप में की। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद वह औपचारिकताएं पूर्ण करके शव अपने घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

Representative Image
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGERepresentative Image

उन्होंने बताया कि इंद्र कुमार के चचेरे भाई के पास मंगलवार शाम को अस्पताल के ही एक मरीज का फोन आया और उसने बताया कि रनालाल यहां अस्पताल में भर्ती हैं और उनका पैर टूटा हुआ है। कुमार ने बताया कि आज इंद्र कुमार ने थाना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित में बताया कि उनके पिता एक माह से लापता थे और जो शव मिला था, उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी और चेहरा भी साफ नहीं था, इसलिए पहचानने में गलती हो गई उनके पिता जीवित हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत