1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: यूपी के बस्ती जिले में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच आरोपी गिरफ्तार

UP News: यूपी के बस्ती जिले में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच आरोपी गिरफ्तार

 Written By: Shashi Rai
 Published : Sep 08, 2022 07:52 am IST,  Updated : Sep 08, 2022 07:52 am IST

UP News: सीओ प्रीति खरवार ने बताया कि लड़की की तहरीर के आधार पर 5 आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी बालिग है, जबकि 4 अन्य आरोपी नाबालिग हैं। सभी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

Representative image- India TV Hindi
Representative image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • नाबालिग लड़की से गैंगरेप
  • पांच आरोपी गिरफ्तार
  • एक आरोपी बालिग, 4 अन्य नाबालिग

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। सोनहा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया गया है। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों और ललित चौरसिया (32) के खिलाफ मामला दर्ज करके, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक प्रीति खरवार ने सोनहा थाने में दर्ज इस घटना और मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, शुक्रवार दो सितंबर को उसकी 15 साल की बेटी घर में अकेली थी, उसी दौरान आरोपी घर में घुस आए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। 

एक आरोपी बालिग, 4 अन्य नाबालिग

लड़की के माता-पिता जब घर पहुंचे तो उसने घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी। सीओ प्रीति खरवार ने बताया कि लड़की की तहरीर के आधार पर 5 आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी बालिग है, जबकि 4 अन्य आरोपी नाबालिग हैं। सभी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। एक आरोपी को न्यायालय और 4 अन्य को पुलिस अभिरक्षा में बाल कल्याण बोर्ड के लिए रवाना किया गया।    

दो सम्प्रदाय से जुड़ा है मामला

घटना 2 सितंबर की रात करीब 11 बजे हुई। इसकी जानकारी पीड़िता ने मां के वापस आने पर दी। 6 सितंबर को पुलिस में इसकी शिकायत की गई। मामला 2 सम्प्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पांचों आरोपियों को सगरा गांव के करीब कोल्हुई जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत