1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: पूर्व CM मुलायम सिंह की समधन का लखनऊ से हुआ ट्रांसफर, 25 साल से रसूख की वजह से नगर निगम में थीं तैनात

UP News: पूर्व CM मुलायम सिंह की समधन का लखनऊ से हुआ ट्रांसफर, 25 साल से रसूख की वजह से नगर निगम में थीं तैनात

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 03, 2022 11:54 am IST,  Updated : Jul 03, 2022 11:54 am IST

UP News: अंबी का साल 2018 में ट्रांसफर हुआ था लेकिन उस वक्त भी उनके ट्रांसफर पर रोक लग गई थी। वह एलडीए में काम करती थीं लेकिन फिर उन्हें नगर निगम में पोस्ट कर दिया गया था।

Mulayam Singh- India TV Hindi
Mulayam Singh Image Source : FILE

Highlights

  • अंबी बिष्ट का लखनऊ से बाराबंकी ट्रांसफर
  • अंबी बिष्ट के रसूख और मुलायम परिवार से रिश्तों की वजह से 25 सालों से नहीं हुआ था ट्रांसफर
  • मुलायम की बहू अपर्णा यादव बिष्ट की मां हैं अंबी बिष्ट

UP News: यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्ट का लखनऊ से बाराबंकी ट्रांसफर कर दिया गया है। अंबी बिष्ट के रसूख और मुलायम परिवार से रिश्तों की वजह से उनका ट्रांसफर नहीं किया जाता था और वह 25 सालों से लखनऊ में ही नगर निगम में सेवाएं दे रही थीं। बता दें कि अंबी बिष्ट, मुलायम की बहू अपर्णा यादव बिष्ट की मां हैं। 

इससे पहले भी अंबी बिष्ट के ट्रांसफर ऑर्डर कई बार आए लेकिन रसूख के चलते इन आदेशों को रद्द करवाया जाता रहा। इससे पहले अंबी का साल 2018 में ट्रांसफर हुआ था लेकिन उस वक्त भी उनके ट्रांसफर पर रोक लग गई थी। वह एलडीए में काम करती थीं लेकिन फिर उन्हें नगर निगम में पोस्ट कर दिया गया था।

प्रतीक यादव की पत्नी हैं अपर्णा यादव बिष्ट

अपर्णा यादव बिष्ट मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। साल 2017 में उन्होंने सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, हालांकि इस चुनाव में उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा से हार मिली थी। इसके बाद अपर्णा ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। 

नगर विकास विभाग ने 188 अधिकारियों के ट्रांसफर किए

इस बार नगर विकास विभाग ने 188 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। जहां एक तरफ मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी विष्ट को लखनऊ नगर निगम से बाराबंकी नगर पालिका परिषद भेजा गया है, वहीं सालों से जमी डा. बिन्नो अब्बास रिजवी को अयोध्या भेजा गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत