1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भेजे जा सकते हैं तेलंगाना, यूपी में इन्हें मिल सकती है जिम्मेदारी

UP News: उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भेजे जा सकते हैं तेलंगाना, यूपी में इन्हें मिल सकती है जिम्मेदारी

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 30, 2022 03:18 pm IST,  Updated : Jul 30, 2022 05:41 pm IST

UP News: 2017 और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने का श्रेय भी सुनील बंसल को ही दिया जाता है। उन्हीं के नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था।

UP BJP General secretary Sunil Bansal- India TV Hindi
UP BJP General secretary Sunil Bansal Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 2014 में सुनील बंसल को प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया
  • अगले साल होना है तेलंगाना में विधानसभा चुनाव
  • प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा

UP News: उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह इस्तीफा दे चुके हैं और इसी बीच चर्चा है कि प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का ट्रांसफर हो सकता है। सूत्रों के अनुसार आ रही ख़बरों के अनुसार सुनील बंसल को चुनावी राज्य तेलंगाना भेजा जा सकता है। 

गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 80 में से 73 लोकसभा सीटें जीतीं थीं। इस जीत का सेहरा उस वक्त उत्तर प्रदेश के प्रभारी अमित शाह के सिर बंधा था। तब अमित शाह की टीम में सुनील बंसल भी शामिल थे। तब सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश का को-इंचार्ज बनाया गया था। 2014 में जीत के बाद बंसल को प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया और उनके कार्यकाल में भाजपा ने 2017 ला बिधानसभा चुनाव, 2019 का लोकसभा चुनाव और 2022 का विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता हासिल की थी।

मजबूत रणनीति से जिताए हैं कई चुनाव

2017 और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने का श्रेय भी सुनील बंसल को ही दिया जाता है। उन्हीं के नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था। पार्टी का मानना है कि तेलंगाना में पार्टी को सफलता दिलाने में बंसल की भूमिका अहम हो सकती है।  इस महीने की शुरुआत में ही भाजपा ने हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक की थी। बैठक के दौरान पार्टी में दक्षिण के राज्यों में विस्तार का संकल्प लिया गया था। 

UP BJP General secretary Sunil Bansal
Image Source : TWITTER/@SUNILBANSALBJPUP BJP General secretary Sunil Bansal

यूपी में इन्हें मिल सकती है जिम्मेदारी  

अगर सुनील बंसल के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जाता है तो उत्तर प्रदेश का संगठन महामंत्री का पद खाली हो जायेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता के अनुसार ऐसी स्थिति में इस समय राजस्थान के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर या फिर झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम के कयास लगने शुरू

वहीं स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफा देने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों को लेकर कयास लगने भी शुरू हो गए हैं। यह तय है कि पार्टी नए नाम को तय करते वक्त 2024 के लोकसभा चुनावों से जुड़े समीकरणों का ध्यान रखेगी। पार्टी के अगले अध्यक्ष के तौर पर सियासी गलियारों में संजीव बालियान, धर्मपाल सिंह, सुब्रत पाठक, हरीश द्विवेदी के नामों पर चर्चा है, लेकिन बीजेपी पिछले कुछ समय से अपने फैसलों से चौंकाती रही है, ऐसे में सूबे में बीजेपी की कमान किसे मिलती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत