1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Uttar Pradesh: मथुरा में गोमांस की तस्करी करने गया था हामिद, पुलिस ने 30 किलो रेडमीट के साथ किया गिरफ्तार

Uttar Pradesh: मथुरा में गोमांस की तस्करी करने गया था हामिद, पुलिस ने 30 किलो रेडमीट के साथ किया गिरफ्तार

 Published : Oct 17, 2022 04:21 pm IST,  Updated : Oct 17, 2022 04:21 pm IST

हामिद की स्कूटी में 30 किलोग्राम रेड मीट था, जो संभवत: गोमांस हो सकता है। संदिग्ध मांस का नमूना पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में जांच के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

UP Police- India TV Hindi
UP Police Image Source : PTI/REPRESENTATIVE

Highlights

  • मथुरा में गोमांस की तस्करी करने गया था हामिद
  • पुलिस ने 30 किलो रेडमीट के साथ किया गिरफ्तार
  • यूपी में बैन है गोमांस

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से यूपी पुलिस ने हामिद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति पर आरोप है कि वह श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में गोमांस की तस्करी कर रहा था। दरअसल, पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला में पुलिस ने एक व्यक्ति को गोमांस की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

हाईवे के थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने रविवार को बताया कि गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नयी बस्ती में मदीना मस्जिद निवासी हामिद को नरहौली चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। हामिद की स्कूटी में 30 किलोग्राम रेड मीट था, जो संभवत: गोमांस हो सकता है। संदिग्ध मांस का नमूना पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में जांच के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यूपी में बैन है गोमांस

उत्तर प्रदेश में गोमांस खाना और उसे बेचना पूरी तरह से बैन है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई के आदेश हैं। यही वजह है कि आए दिन पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करती है जो गोमांस या तो खाते हैं या फिर इसका व्यापार करते हैं। 

मीट के नाम पर बीफ खिलाया

पने ग्राहकों को मांस के स्थान पर गोमांस परोसने के आरोप में एक रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात के सूरत में रेस्टोरेंट दिल्ली दस्तरखवां के मालिक सरफराज मोहम्मद वजीरखान पर आरोप है कि वह ग्राहकों को गोमांस परोसता था। उसके रेस्टोरेंट से 60 किलो गाय का मांस भी जब्त किया गया है।

इस मामले में लालगेट थाना के हेड कांस्टेबल यजेंद्र दादूभाई ने कहा कि, 11 सितंबर को उन्हें शिकायत मिली थी कि दिल्ली दस्तरखवां रेस्टोरेंट में गोमांस रखा और परोसा जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ रेस्टोरेंट के परिसर की तलाशी ली और तो मांस के छह पैकेट मिले। प्रत्येक का वजन 10 किलो था। सूरत पुलिस ने जब्त किए गए मांस को एफएसएल को भेजा, जिसने पुष्टि की कि यह गाय का मांस है, जिसके बाद उसने गुरुवार देर रात सरफराज मोहम्मद वजीरखान को गिरफ्तार कर लिया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत