1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Uttar Pradesh News: युवती की नपुंसक से कराई शादी, 10 लाख दहेज भी लिया; पति समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज

Uttar Pradesh News: युवती की नपुंसक से कराई शादी, 10 लाख दहेज भी लिया; पति समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 19, 2022 04:25 pm IST,  Updated : Jun 19, 2022 04:25 pm IST

Uttar Pradesh News: शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 10 लाख रुपये दहेज देने के बावजूद छल करके एक नपुंसक युवक से कराने के आरोप में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Marriage- India TV Hindi
Marriage Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • धूम-धाम से कराई गई थी शादी
  • शादी बाद पता चला कि पति नपुंसक है
  • 10 लाख लेकर धोखे से कराई गई थी शादी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी बड़े ही धूम-धाम से की गई। शादी में 10 लाख रुपए दहेज भी दिया गया। लेकिन जब युवती शादी कर अपने ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति नपुंसक है। इस बात की सूचना युवती ने अपने परिवार वालों को दी। युवती की शादी छल पूर्वक कराई गई थी। युवती ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव वाजपेयी ने बताया कि थाना पुवायां के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी उसके परिजनों ने शाहजहांपुर निवासी सत्यम के साथ की थी और उसकी शादी में 10 लाख रुपए नकद तथा दहेज का सामान दिया था। लेकिन दुल्हन जब विदा होकर ससुराल पहुंची, तो पता चला कि उसका पति नपुंसक है। जब दुल्हन ने यह बात अपने ससुरालियों को बताई तो उसकी ननद आदि ने उसकी पिटाई कर दी। ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वाजपेयी ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से बताया कि युवती के साथ धोखाधड़ी करके छल किया गया है। ऐसे में पति समेत सात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत