1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सोनभद्र में महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, मामले का खुलासा होते ही FIR दर्ज

सोनभद्र में महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, मामले का खुलासा होते ही FIR दर्ज

 Published : Dec 25, 2022 02:36 pm IST,  Updated : Dec 25, 2022 02:36 pm IST

आरोपी ने पहली बार छह अगस्त को उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और इसके बाद लगातार धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।

Sonbhadra- India TV Hindi
Sonbhadra Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा एक महिला के साथ कथित तौर पर लगातार कई दिनों तक दुष्कर्म किया जा रहा था। वहीं युवक ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी। इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को जानकारी देते हुए कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार रात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जबरन संबंध बनाता रहा 

बभनी थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मचबंधवा गांव के रहने वाले सुनील कुमार पर उसके साथ दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सिंह के मुताबिक, महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि उक्त व्यक्ति ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार कई दिनों तक जबरन संबंध बनाता रहा।

आरोपी की खोजबीन जारी 
महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहली बार छह अगस्त को उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और इसके बाद लगातार धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। शिकायत के मुताबिक, महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद दोनों पुलिस के पास पहुंचे। एसएचओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत