Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. CRPF के 18 जवानों को एयरफोर्स ने किया एयरलिफ्ट, 3 की मौत, उधमपुर में गहरी खाई में गिरी थी गाड़ी

CRPF के 18 जवानों को एयरफोर्स ने किया एयरलिफ्ट, 3 की मौत, उधमपुर में गहरी खाई में गिरी थी गाड़ी

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Aug 08, 2025 09:05 am IST, Updated : Aug 08, 2025 09:12 am IST

सीआरपीएफ जवानों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 3 सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई। आनन-फानन में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। एयरफोर्स की मदद ली गई।

एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर- India TV Hindi
Image Source : @IAF_MCC एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने 18 सीआरपीएफ जवानों को एयरलिफ्ट किया है। इन घायल जवानों को उधमपुर के सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया। जम्मू-कश्मीर में बसंतगढ़ के पास सीआरपीएफ जवानों की बस गहरी खाई में गिर गई थी। इमरजेंसी सूचना मिलने के बाद भारतीय वायुसेना ने 35 मिनट के भीतर कई उड़ानें भरीं। इस हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई। 

18 जवान हुए घायल

वायुसेना ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'उधमपुर के बसंतगढ़ के पास भारी बारिश के चलते सीआरपीएफ जवानों से भरी बस गहरी खाईं में गिर गई थी। इस हादसे में 18 जवान घायल हो गए। भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ने संकटकालीन कॉल पर त्वरित कार्रवाई की।'

35 मिनट के अंदर एयरफोर्स ने शुरू की अपनी उड़ानें

एक्स पर पोस्ट में कहा गया, 'इमरजेंसी कॉल के 35 मिनट के भीतर ही भारतीय वायुसेना के चालक दल ने कई उड़ानें भरीं और गंभीर रूप से घायल कर्मियों तथा उनके परिजनों को उधमपुर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया। यह त्वरित और निरंतर प्रयास, हर मिनट की अहमियत को देखते हुए. जीवन बचाने के प्रति भारतीय वायुसेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।' 

जल्द ही शुरू किया गया बचाव अभियान

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप भट ने बताया कि गुरुवार को सीआरपीएफ जवानों को ले जा रहे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार, वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया था। 

LG ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के उन जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिनकी उधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में कंडवा के पास सीआरपीएफ जवानों को ले जा रहे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई।  उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वरिष्ठ अधिकारियों को दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ कर्मियों के लिए सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। (इनपुट-एएनआई)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement