1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कुपवाड़ा मुठभेड़ में सेना का एक जवान हुआ शहीद, सुबह ऑपरेशन के दौरान हो गए थे घायल

कुपवाड़ा मुठभेड़ में सेना का एक जवान हुआ शहीद, सुबह ऑपरेशन के दौरान हो गए थे घायल

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 24, 2024 04:14 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 04:30 pm IST

कुपवाड़ा मुठभेड़ में अभी-अभी सेना का एक जवान शहीद हो गया है। कुपवाड़ा में सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

कुपवाड़ा मुठभेड़ में...- India TV Hindi
कुपवाड़ा मुठभेड़ में सेना का एक जवान हुआ शहीद Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रात भर चली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। बुधवार सुबह आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जवान नायक (जीएनआर) दिलवर खान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने कुछ दिन पहले मिली आतंकी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

इलाज के दौरान हुए शहीद

इसी मुठभेड़ में सेना के जवान एनके (जीएनआर) दिलवर खान ऑपरेशन के दौरान सुबह घायल हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा था, और अब खबर आ रही की वे शहीद हो गए हैं। इसे लेकर श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, "कुपवाड़ा के कोवुत क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट के आधार पर, 23 जुलाई 2024 तक भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था।"

सेना को दिखी थी संदिग्ध गतिविधियां

सेना ने बताया कि मंगलवार को इलाके में संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं और इस पर सतर्क जवानों ने उन संदिग्धों को रूकने को कहा। जवाब में, आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कहा, "आगे की गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और एक एनसीओ घायल हो गया। ऑपरेशन जारी है।" अधिकारियों ने कहा कि घायल जवान ने बाद में दम तोड़ दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।