1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक आतंकी मारा गया

 Reported By: Manish Prasad, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 14, 2026 11:09 pm IST,  Updated : May 14, 2026 11:21 pm IST

सेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए घुसपैठ की कोशिस को LoC पर नाकाम कर दिया। बॉर्डर पार से आए घुसपैठिये की तलाशी करते हुए सेना के जवानों ने आतंकी को मार गिराया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

भारतीय सेना ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास आतंकवादियों के घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया और एक घुसपैठिए को मार गिराया। सेना ने बताया कि यह घटना नियंत्रण रेखा के पास कृष्णा घाटी अग्रिम क्षेत्र में हुई। 

सोना ने की गोलीबारी

सेना ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाया और उन्हें ललकारा, जिसके बाद गोलीबारी हुई। 

300 मीटर भीतर संदिग्ध गतिविधि का चला पता

'व्हाइट नाइट कोर' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'लगातार निगरानी के आधार पर मंगलवार शाम लगभग चार बजे नियंत्रण रेखा पर पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर के सामान्य क्षेत्र के तहत हमारे क्षेत्र के लगभग 300 मीटर भीतर संदिग्ध गतिविधि का पता चला।' 

व्हाइट नाइट कोर की टीम ने कार्रवाई

सेना ने कहा कि 'व्हाइट नाइट कोर' के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना ने यह भी कहा कि एक घुसपैठिए को मार गिराया गया है। 

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था घुसपैठिया

उन्होंने कहा कि सेना इस क्षेत्र पर अपना दबदबा बनाए हुए है और पूरे सेक्टर में उच्च स्तर की अभियानगत तत्परता बनाए हुए है। सूत्रों ने बताया कि संदेह है कि घुसपैठिया लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था और मनकोट के बिचो चौकी के पास सीमा के इस तरफ घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।