1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. मिशन जम्मू-कश्मीर में जुटी बीजेपी, दौरे पर जाएंगे जेपी नड्डा

मिशन जम्मू-कश्मीर में जुटी बीजेपी, दौरे पर जाएंगे जेपी नड्डा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 03, 2024 11:42 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 11:42 pm IST

जम्मू कश्मीर में कभी भी विधानसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो सकता है। ऐसे में जम्मू के साथ-साथ कश्मीर घाटी में लगातार बीजेपी संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा- India TV Hindi
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा Image Source : FILE PHOTO

जम्मू कश्मीर में इस साल विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसके मद्देनजर बीजेपी जम्मू के साथ-साथ कश्मीर घाटी में लगातार पार्टी संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है, ताकि  जब भी यहां विधानसभा का चुनाव हो, तो पार्टी के उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर के हर इलाके से जीत कर आएं। वहीं, पार्टी ने अब से कुछ महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। 

लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज

पार्टी मोदी सरकार की ओर से किए गए काम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सहारे जम्मू-कश्मीर में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा की सीटें जीतना चाहती है। राज्य के राजनीतिक माहौल का जायजा लेने और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अब तक चलाए गए अभियानों की समीक्षा करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही राज्य का दौरा करने जा रहे हैं। 

कोर ग्रुप के नेताओं के साथ करेंगे बैठक

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा 7 जनवरी को राज्य के दौरे पर जा सकते हैं। इस दौरान नड्डा जम्मू में कोर ग्रुप के नेताओं के साथ बैठक कर बीजेपी के अभियानों की समीक्षा करने के साथ ही भविष्य की रणनीति को लेकर भी चर्चा करेंगे। नड्डा जम्मू-कश्मीर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा करेंगे। साथ ही राज्य के हित में मोदी सरकार की ओर से अब तक उठाए गए कदमों का भी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार करने का निर्देश देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।