1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. 'यह सीजफायर नहीं है', पाकिस्तान की ओर से फायरिंग पर बोले मुख्यमंत्री उमर; वीडियो भी किया शेयर

'यह सीजफायर नहीं है', पाकिस्तान की ओर से फायरिंग पर बोले मुख्यमंत्री उमर; वीडियो भी किया शेयर

 Published : May 10, 2025 09:29 pm IST,  Updated : May 10, 2025 09:33 pm IST

पाकिस्तान ने बॉर्डर पर अपनी नापाक हरकत दिखाते हुए कुछ ही घंटे पहले हुए सीजफायर को तोड़ दिया है। इस पर सीएम उमर ने नाराजगी जताई है और कहा कि यह सीजफायर तो नहीं है।

Jammu kashmir- India TV Hindi
एयर डिफेंस सिस्टम ड्रोन का पीछा करते हुए Image Source : SCREENGRAB

पाकिस्तान से सीजफायर पर सहमति बनने के कुछ ही देर बाद अपना असली चेहरा दिखा दिया है और बॉर्डर पर फायरिंग शुरू कर दी है। इसे लेकर सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान को करारा जवाब देना शुरू कर दिया है। जम्मू, श्रीनगर समेत एलओसी पर पाकिस्तान के ओर से फायरिंग की जा रही जिसके धमाके दूर तक सुनाई दे रहे हैं। इसे देखते हुए जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दु्ल्ला ने ट्वीट भी किए हैं।

सीएम उमर ने किए ट्वीट

मुख्यमंत्री उमर ने अपने पहले किए गए ट्वीट में कहा, "संघर्ष विराम का क्या हुआ? श्रीनगर में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।" जबकि दूसरे ट्वीट में उन्होंने एक ड्रोन और एयर डिफेंस के एक्टिवेट होने की जानकारी दी और कहा कि यह सीज फायर नहीं है। 

उमर ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि यह सीजफायर नहीं है। श्रीनगर के मध्य में एयर डिफेंस सिस्टम ने अभी-अभी गोलीबारी शुरू की है। 

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर समझौता

खबर आ रही है कि LoC पर फायरिंग के बीच श्रीनगर में 7 से 8 धमाकों की आवाज सुनी गई है। वहीं एक संदिग्ध ड्रोन को लेकर कश्मीर के बारामूला जिले में धमाका हुआ है। श्रीनगर के अलावा अनंतनाग और जम्मू के कुछ इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन्स स्पॉट किए गए हैं। श्रीनगर और जम्मू में सुरक्षाबलों ने ब्लैकआउट किया है। बॉर्डर वाले जिलों की भी बिजली काट दी गई है। लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। इसके अलावा अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा तोपखाने से गोलाबारी की गई है। वहीं, बारामुला में एक ड्रोन से अटैक हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।