1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में हाड़ कंपानेवाली ठंड, पारा माइनस 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जानिए कहां कितना रहा तापमान?

जम्मू-कश्मीर में हाड़ कंपानेवाली ठंड, पारा माइनस 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जानिए कहां कितना रहा तापमान?

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Niraj Kumar
 Published : Dec 11, 2024 10:44 am IST,  Updated : Dec 11, 2024 10:44 am IST

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजधानी श्रीनगर में माइनस तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि जोजिला में तापमान माइनस 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

jammu kashmir, coldwave, snow fall- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में हाड़ कंपानेवाली ठंड Image Source : PTI

श्रीनगर:  जहां देश के मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वहीं कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ढंड पड़ रही है। यहां शीतलहर का कहर जारी है। न्यूनतम तापमान माइनस 3 से माइनस 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर की राजधानी में जहां तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं जोजिला में तापमान माइनस 22 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिण कश्मीर की बात करें तो वहां शोपियां सबसे ठंडा इलाका रहा। शोपियां में तापमान माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर लेहर में हालात कश्मीर से भी ज्यादा खराब हैं। लेह में तापमान माइनस 10 डिग्री पर पहुंच गई।

जानिए किस इलाके में कितना तापमान

कश्मीर क्षेत्र:

  1. श्रीनगर: -3.0°C
  2. काजीगुंड : -4.4°C
  3. पहलगाम : -1.8°C
  4. कुपवाड़ा : -4.5°C
  5. कोकेरनाग : -2.0°C
  6. गुलमर्ग : -6.0°C
  7. सोनमर्ग : -8.4°C
  8. ज़ोजिला : -22.0°C
  9. अनंतनाग : -5.1°C
  10. ख़ुदवानी : -4.7°C
  11. गांदरबल : -1.2°C
  12. पुलवामा : -5.6°C
  13. बांदीपोरा : -1.2°C
  14. बारामूला : -2.0°C
  15. बडगाम : -3.6°C
  16. कुलगाम : -4.2°C
  17. शोपियां : -6.8°C
  18. लारनू : -3.8°C

जम्मू क्षेत्र:

  1. जम्मू : 5.0°C
  2. बनिहाल : -2.1°C
  3. बटोटे : 1.5°C
  4. कटरा : 5.9°C
  5. भद्रवाह : -1.2°C
  6. किश्तवार : 3.8°C
  7. पैडर : -5.9°C
  8. कठुआ : 3.9°C
  9. रामबन : 7.8°C
  10. सांबा : 0.1°C
  11. उधमपुर : 0.8°C
  12. पुंछ : 3.9°C
  13. राजौरी : 1.4°C

लद्दाख:

  1. लेह : -10.0°C
  2. कारगिल : -5.9°C
  3. द्रास : NA
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।