1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में ठंड का टूटा कहर, पहलगाम में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री नीचे

जम्मू-कश्मीर में ठंड का टूटा कहर, पहलगाम में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री नीचे

 Published : Jan 09, 2025 04:35 pm IST,  Updated : Jan 09, 2025 04:35 pm IST

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4. 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9. 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 9. 8 डिग्री नीचे के तापमान से थोड़ा अधिक है।

jammu kashmir, coldwave, snow fall- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में बिछी बर्फ की चादर Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य में ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बताया कि पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ ​​है और तेज धूप निकल रही है, लेकिन घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट आई है। उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है, जिससे कश्मीर में ठंड बढ़ गई है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उससे पहली रात यह शून्य से 8.2 डिग्री नीचे था। इससे यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। 

श्रीनगर में पारा माइनस 4 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4. 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो उससे एक रात पहले के एक डिग्री से कम है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9. 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 9. 8 डिग्री नीचे के तापमान से थोड़ा अधिक है। घाटी के प्रवेशद्वार शहर काजीगुंड और पंपोर शहर के कोनीबल में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4. 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से 5. 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। 

मौसम विभाग ने हल्की बारिश का जताया अनुमान

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने का अनुमान व्यक्त किया है, तथा शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है तथा आने वाले कुछ दिनों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर का अनुमान है। 

'चिल्ला-ए-कलां' की चपेट में है कश्मीर

कश्मीर इस समय 'चिल्ला-ए-कलां' की चपेट में है, जो सर्दी के मौसम की सबसे ठंड अवधि होती है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ के 40 दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान में काफी गिरावट आती है। यह 21 दिसंबर से शुरू हुआ था। ‘चिल्ला-ए-कलां’ 30 जनवरी को समाप्त होगा। इसके बाद 20 दिनों का ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ और 10 दिनों का ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ होगा है। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।