1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू कश्मीर के राजौरी में देखे गए सबसे ज्यादा ड्रोन, सामने आया वीडियो

जम्मू कश्मीर के राजौरी में देखे गए सबसे ज्यादा ड्रोन, सामने आया वीडियो

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 09, 2025 09:43 pm IST,  Updated : May 09, 2025 09:55 pm IST

पाकिस्तान ने एक बार फिर ड्रोन के जरिए भारत के शहरों पर हमला करने की कोशिश की। इनमें राजौरी में सबसे ज्यादा ड्रोन देखे गए हैं।

Rajori- India TV Hindi
राजोरी वीडियो Image Source : X/SCREENGRAB

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत से ऑपरेशन सिंदूर चलाया और 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान से एक बार फिर भारत के शहरों पर हमला किया है। इनमें राजौरी, सांबा, पुंछ, अखनूर, आरएसपुरा, पठानकोट, अमृतसर, जम्मू शामिल थे। इसी बीच आज पाकिस्तान ने फिर से भारत की तरफ ड्रोन से हमला किया है। राजौरी में सबसे ज्यादा ड्रोन देखे गए। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने जासूसी के इरादे से भारत में ड्रोन भेजे थे जिससे वह यहां से जुड़ी जानकारी जुटा सकें।

राजौरी में देखे गए ड्रोन का वीडियो

पाकिस्तानी सेना ने 9 मई की शाम को LOC पर भारी गोलाबारी शुरू की। पाकिस्तान लगातार तंगधार करनाह सेक्टर में LOC पर भारी हथियारों से लगातार हमला कर रहा है। पाकिस्तान के तरफ से हो रहे इस गोलीबारी से वहां के आस पास के इलाकों में खौफ का माहौल है। जम्मू, सांबा और पठानकोट में पाकिस्तानी ड्रोन भी देखे गए हैं। हमले को देखते हुए भारतीय सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है।

जम्मू कश्मीर-पंजाब सीमा पर स्थित लाखनपुर टोल पोस्ट पर पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम ढलते ही गोलीबारी शुरू हो गई थी। अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन्स को मार गिराया है।

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान

आपको बता दें कि यह गोलीबारी भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के जवाब में हो रही है। इस ऑपरेशन के जरिए भारत ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे बड़े आतंकी निशानों के ठिकाने नष्ट किए गए थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह लगातार पाकिस्तान पर हमला कर रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।